फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Blood donation: 45 donated blood, 15 took the oath of organ donation, Shri Shiv Kanwar Mahasangh organized a camp in association with Amar Ujala Foundation in the corporation premises

रक्तदान : 45 ने किया रक्तदान, 15 ने ली अंगदान की शपथ, श्री शिव कांवड़ महासंघ ने निगम परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से लगाया शिविर

Wed, 28 Jul 2021 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Blood donation: 45 donated blood, 15 took the oath of organ donation, Shri Shiv Kanwar Mahasangh organized a camp in association with Amar Ujala Foundation in the corporation premises
पंचकूला। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट ने मंगलवार को सेक्टर-14 स्थित नगर निगम कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें 45 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि 15 लोगों ने अंगदान करने का संकल्प लिया। शिविर के आयोजन में अमर उजाला फाउंडेशन, महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, पंचकूला वेलफेयर ट्रस्ट के ब्लड बैंक चैरिटेबल डायग्नोस्टिक सेंटर एवं रोटो पीजीआई चंडीगढ़ ने सहयोग किया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का उद्घाटन मेयर कुलभूषण गोयल और डीएमसी अमन ढांडा ने किया। उन्होंने आह्वान किया कि वह इस नेक कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लें। रक्तदान शिविर में डीएमसी अमन ढांडा ने भी रक्तदान किया। श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के डायरेक्टर रमेश नारंग और प्रधान राकेश कुमार संगर ने बताया कि आजकल अस्पतालों में कोरोना महामारी और गर्मी की वजह से रक्त की बहुत कमी है और रक्तदान का मकसद उन मरीजों की मदद करना है, जिनकी जिंदगी की डोर रक्त की कमी से कमजोर पड़ जाती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर श्री शिव कावड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रवीण सिंगला, अरुण गुप्ता, लक्ष्मण सिंह रावत, गुलशन कुमार, सतगुरु, करण जोशी, अजय सिंह, महाकाल ब्लड सेवा ग्रुप बरवाला के प्रधान शुभम शर्मा उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में नगर निगम के असिस्टेंट इंफोर्समेंट इंचार्ज मोहनलाल का विशेष योगदान रहा। रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र, स्मृति चिन्ह, मास्क और बैज देकर प्रोत्साहित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed