फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP workers able to face the situation of farmers' agitation: Purundeshwari

किसान आंदोलन की स्थिति का सामना करने में भाजपा कार्यकर्ता सक्षम

Sat, 24 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
BJP workers able to face the situation of farmers' agitation: Purundeshwari
चंडीगढ़। भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरुंदेश्वरी ने कहा कि किसान आंदोलन की स्थिति का सामना करने में भाजपा कार्यकर्ता सक्षम हैं। पंजाब व उत्तर प्रदेश चुनाव में किसान आंदोलन का खास असर नहीं रहेगा, क्योंकि चुनावों में नए कृषि कानून ही अकेला मुद्दा नहीं हाेंगे। पेट्रो पदार्थों को केंद्र सरकार जीएसटी के तहत लाना चाहती है, लेकिन राज्यों ने इसके लिए अभी हामी नहीं भरी है।
विज्ञापन

पुरुंदेश्वरी शुक्रवार को यहां हरियाणा निवास में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि चुनावों में अनेक मुद्दे रहते हैं। नए कृषि कानूनों पर ही चुनाव नहीं होंगे। भाजपा हर चुनाव को बड़ी गंभीरता के साथ लड़ती है। हर आंदोलन का कुछ न कुछ असर तो होता है, लेकिन केंद्र व हरियाणा सरकार ने किसान हित में अनेक काम किए हैं। कार्यकर्ता उन्हें किसानों तक पहुंचा रहे हैं। किसानों के साथ वार्ता के लिए केंद्र सरकार तैयार है। किसान नेता कानूनों में कमियां बताएं, संशोधन किया जाएगा। भारतीय संविधान में भी अनेक संशोधन अब तक हो चुके हैं। किसानों को पहले फसल खराब होने का मुआवजा दो-ढाई साल में मिलता था, अब एक महीने में मिलता है। एमएसपी बढ़ी है, मंडी प्रणाली को मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेट्रो पदार्र्थों को जीएसटी में तभी लाया जा सकता है, जब सभी राज्य परिषद के समक्ष अपनी सहमति दें। पेगासस जासूसी कांड को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। देखा जा रहा है कि क्या कार्रवाई कर सकते हैं। विपक्ष का काम ही सरकार पर आरोप लगाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम पर कोई उंगली नहीं उठा सकता
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ईमानदार हैं। भ्रष्टाचार को लेकर उन पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। सुशासन के साथ विकास को ध्येय मानकर वह काम कर रहे हैं। उन्होंने अनेक क्षेत्रों में नए आयाम स्थापित किए हैं। कोविड से निपटने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उल्लेखनीय कार्य किया।

एक-दो दिन में हाईकमान को सौंपूंगी रिपोर्ट
पुरुंदेश्वरी ने कहा कि तीन दिन के हरियाणा प्रवास के दौरान मंत्रियों, सांसदों, विधायकों के अलावा कोर ग्रुप के साथ भी बैठक की। कार्यकर्ताओं से भी संगठन व सरकार के बारे में जाना। संगठन में सुधार निरंतर प्रक्रिया है। बूथ, शक्ति केंद्र व मंडल को और मजबूत करेंगे। जनहित के कार्य जारी रखेंगे। केंद्र व प्रदेश सरकार को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा है। जो रिपोर्ट उन्होंने जुटाई है, उसे केंद्रीय नेतृत्व को सौंपा जाएगा। सरकार व संगठन अच्छा काम कर रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार पर बैठकों में कोई चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed