फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   BJP's great contact campaign from today, target to reach 20 lakh people in 20 days

चंडीगढ़ : भाजपा का महासंपर्क अभियान आज से, 20 दिन में 20 लाख लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य

Thu, 05 May 2022 02:37 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 05 May 2022 02:37 AM IST
सार

लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के खास कामों को बताया जाएगा। अभियान की कमान संगठन ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथों में दी गई है।

विज्ञापन
BJP's great contact campaign from today, target to reach 20 lakh people in 20 days
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी वीरवार से महासंपर्क अभियान शुरू करेगी। 20 दिन तक चलने वाले अभियान के तहत संगठन की ओर से सूबे के 20 लाख परिवारों से संपर्क किया जाएगा। लोगों को केंद्र की भाजपा सरकार और हरियाणा की मनोहर लाल सरकार के खास कामों को बताया जाएगा। अभियान की कमान संगठन ने वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के हाथों में दी गई है।

विज्ञापन


महासंपर्क अभियान की रूपरेखा बनाने के लिए हाल ही में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने बैठक का आयोजन किया था, जिसमें राज्य के 200 बड़े नेताओं ने हिस्सा लिया था। तय किया था कि 5 मई से शुरू होने वाले महासंपर्क अभियान को लगातार 20 दिन तक चलाया जाएगा। अभियान के बारे में हरियाणा भाजपा प्रवक्ता सुदेश कटारिया ने बताया कि विपक्षी दल देश व प्रदेश में महंगाई को लेकर गलत आंकड़े जनता तक पहुंचा रहे हैं। महासंपर्क अभियान के जरिये जनता तक सच पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन


100-100 परिवारों से करेंगे संपर्क
महासंपर्क अभियान के तहत पार्टी के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। यह अभियान के दौरान 100-100 परिवारों से संपर्क करेंगे। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के आमंत्रण पर 9 मई को अंबाला छावनी में कैंसर अस्पताल का भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 मई से बूथ स्तर पर अभियान
प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के नेतृत्व में 26 मई को प्रदेश भर में बूथ स्तर पर महासंपर्क अभियान चलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी इस अभियान का हिस्सा होंगे। प्रदेश के सभी 19 हजार 786 बूथों पर सुबह तीन घंटे और शाम को तीन घंटे महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। हर बूथ पर 100 लोगों से संपर्क कर एक दिन में 19 लाख लोगों तक पार्टी कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed