{"_id":"6984dd511a26f7507c0214b0","slug":"bjp-protests-burns-effigy-of-rahul-gandhi-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-21824-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भाजपा का रोष प्रदर्शन, राहुल गांधी का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भाजपा का रोष प्रदर्शन, राहुल गांधी का फूंका पुतला
विज्ञापन
पंचकूला। संसद भवन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को अपशब्द कहे जाने के विरोध में पंचकूला के सैकड़ों भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंचकूला सेक्टर-5 के गीता चौक पर राहुल गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद के नारे लगाए और राहुल गांधी के इस्तीफे की मांग की। इस मौके पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रवीण अत्रे ने कहा कि राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से सिर्फ भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि पंजाब सहित पूरे देश की जनता नाराज और गुस्से में है। बीते बुधवार को बजट सत्र के दौरान संसद भवन के प्रवेश द्वार पर राहुल गांधी ने कैबिनेट मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहा था, इस बयान के विरोध में भाजपा देश भर में रोष प्रदर्शन कर रही है।
प्रदर्शन के दौरान सेक्टर -5-6 में गीता चौक पर भारी जाम लग गया। इस दौरान एंबुलेंस मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस फंस गई। इस दौरान वाहन चालकों और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह जाम गीता चौक पर चारों तरफ लगने से वाहन चालक और एंबुलेंस करीब बीस मिनट तक फंसे रहे।
रोष प्रदर्शन में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार प्रवीण अत्रे, पूर्व नगर महापौर कुलभूषण गोयल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक, जिला मंत्री अमरिंदर सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन, वरिष्ठ नेता श्यामलाल बंसल, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, महिला मोर्चा कार्यकारी जिला अध्यक्ष अनुराधा पूरी, मंडल महामंत्री पुष्पा सिंहरोहा, जिला पदाधिकारी पदाधिकारी सुशील सिंगला, संजीव शर्मा, भाजयुमो नेता बिंदर गुर्जर, जिला सचिव संगीता बैंसला सहित पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता भारी संख्या में मौजूद रहे।