{"_id":"6143060a8ebc3ebd6d7974b8","slug":"bjp-burnt-effigies-of-rahul-gandhi-and-captain-at-geeta-chowk-pkl-office-news-pkl4269066110","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता चौक पर भाजपा ने फूंका राहुल गांधी और कैप्टन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता चौक पर भाजपा ने फूंका राहुल गांधी और कैप्टन का पुतला
विज्ञापन
पंचकूला। किसान आंदोलन से पंजाब को आर्थिक नुकसान होने और किसानों को हरियाणा व दिल्ली में जाकर आंदोलन करने के बयान के विरोध में बुधवार को भाजपा ने सेक्टर-5 स्थित गीता चौक पर कैप्टन अमरिंदर सिंह और कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र लुबाना व भाजपा जिला अध्यक्ष अजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं पंचकूला जिला प्रभारी डॉ. संजय शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह, मेयर कुलभूषण गोयल, करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख संजय आहुजा भी उपस्थित रहे। प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने पुतला दहन के दौरान लोगों को कहा कि जिस तरह से पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों को हरियाणा में आकर आंदोलन करने के लिए उकसाते हुए कहा कि आंदोलन पंजाब में ना करके हरियाणा व दिल्ली में जाकर करो।
भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयान पर कहा कि अब कांग्रेस किसानों के नाम पर उकसावे की राजनीति कर देश व प्रदेश में अव्यवस्था फैला रही है, जो निंदनीय है। इस दौरान जिला महामंत्री परमजीत कौर व विरेंद्र राणा, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू हरियोलि, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अमरिंदर सिंह व अच्चछर पाल, आशीष रामपाल, राघव गुप्ता, मनजीत, दर्शन, संदीप मोरनी शामिल हुए।