फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bitna lit up as streetlights lit up the highway, lighting up the streets and markets.

Panchkula News: हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें जलते ही जगमगाया बिटना, सड़क से लेकर बाजार तक रोशनी

Wed, 21 Jan 2026 02:14 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Bitna lit up as streetlights lit up the highway, lighting up the streets and markets.
पिंजौर-कालका बाइपास पर एनएचएआई की पहल
विज्ञापन

रात में सफर होगा सुरक्षित, व्यापार को भी मिलेगा बढ़ावा

संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। जीरकपुर-शिमला हाईवे पर पिंजौर-कालका बाइपास स्थित गांव बिटना में स्ट्रीट लाइटें चालू होते ही सड़क और बिटना मार्केट जगमगा उठी। लंबे समय से इंतजार कर रहे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने इस पहल का स्वागत किया है।
बता दें कि एनएचएआई की ओर से एचएमटी, सूरजपुर और गांव बिटना के समीप हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें लगाने का कार्य प्रगति पर है। जहां-जहां बिजली कनेक्शन और तकनीकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां लाइटें चालू कर दी गई हैं। लाइटें जलते ही हाईवे पर रोशनी फैल गई, जिससे सड़क पूरी तरह जगमग नजर आने लगी।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि स्ट्रीट लाइटें चालू होने से वाहन चालकों को रात के समय बेहतर दृश्यता मिलेगी। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और हाईवे पर सफर पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित होगा। लोगों ने बताया कि रोशनी से न केवल सुरक्षा में सुधार हुआ है, बल्कि यात्रियों को बेहतर और सुगम यात्रा अनुभव भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही स्ट्रीट लाइटें चालू होने से बिटना मार्केट में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार में चहल-पहल बढ़ेगी, जिससे व्यापार को लाभ पहुंचेगा। लोगों ने एनएचएआई से जल्द ही पूरे हाईवे पर स्ट्रीट लाइटें चालू करने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed