फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Biodegradable envelopes will be banned single use plastic

बायोडिग्रेडेबल लिफाफे लगाएंगे सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध

Tue, 15 Feb 2022 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Biodegradable envelopes will be banned single use plastic
पंचकूला। सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने की कवायद नगर निगम ने शुरू कर दी है। निगम की कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोग कपड़े और मक्की के दाने से तैयार लिफाफे का इस्तेमाल करें। यह लिफाफे पॉलिथीन का इस्तेमाल पूरी तरह बंद करने के उद्देश्य से बनवाए गए हैं। यह लिफाफे बायोडिग्रेडेबल होने के कारण इस्तेमाल के बाद फेंकने के चंद दिनों में मिट्टी बन जाएंगे। यह बैग प्रदूषण को रोकने में कारगर साबित होंगे।
विज्ञापन

यूज कर फेंकने के बाद चंद दिन में मिट्टी बन जाएंगे
हरियाणा नवयुवक कला संगम ने मक्की से लिफाफे तैयार कराए हैं। ये लिफाफे देखने में तो पॉलीथिन जैसे ही लगते हैं, लेकिन बायोडिग्रेडेबल हैं। ऐसे में इस्तेमाल के बाद फेंकने के चंद दिनों ये मिट्टी बन जाएंगे। दो अलग रंग के लिफाफे तैयार किए गए हैं। इनमें से ग्रीन रंग का लिफाफे को कचरा फेंकने और सफेद रंग के लिफाफे को मार्केट से खरीदे सामान को रखने व घर तक ले जाने में इस्तेमाल कर सकेंगे। लोगों को लिफाफे उपलब्ध कराने के लिए एनजीओ ने सेक्टर-14 में ऑफिस खोला है। यहां से दुकानदार 300 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से ये बायोडिग्रेडेबल लिफाफे खरीद सकेंगे। एक किलो में 100 से 150 के करीब लिफाफे आते हैं।
विज्ञापन

लोग बाहर कचरा न फेंके, कार के लिए तैयार करवाए डस्टबिन
मार्केट से खाने-पीने के लिए खरीदा सामान कार से नीचे गिराने के बजाए इसे डस्टबिन में ही फेंक सकेंगे। इसके लिए निगम ने कार के लिए डस्टबिन भी तैयार करवाए हैं। एनजीओ निगम को रियायती दरों पर कार के डस्टबिन उपलब्ध कराएगा। डस्टबिन 99 रुपये के हैं, जो सेक्टर-14 में हरियाणा नवयुवक कला संगम में मिलेंगे। यह जानकारी हरियाणा नवयुवक कला संगम एनजीओ के प्रबंधक डॉ. प्रवीण चौधरी ने दी। एनजीओ ने कंपोस्टर भी बनाया है। लोग किचन वेस्ट और गार्डन वेस्ट को कंपोस्टर में डालकर खाद तैयार कर सकेंगे। घड़े के आकार के मिट्टी से बने कंपोस्टर में अंदर मशीन फीट है, जो वेस्ट को प्रोसेस करेगी। इसकी कीमत 800 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed