{"_id":"6a5fd72498f9e298a70006df","slug":"bike-vanishes-overnight-in-madhawala-case-registered-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-138941-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: मढ़ावाला में रातोंरात गायब हुई बाइक, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: मढ़ावाला में रातोंरात गायब हुई बाइक, मामला दर्ज
विज्ञापन
पिंजौर। वर्मा कॉलोनी, खोखरा मढ़ावाला में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। रात के समय गली में खड़ी की गई बाइक सुबह गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता साजित निवासी वर्मा कॉलोनी, गांव खोखरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह किराये पर रहता है और अपनी बहन के नाम दर्ज बाइक से रोजाना काम पर जाता था। 17 जुलाई की शाम करीब सात बजे उसने बाइक अपने कमरे के बाहर गली में खड़ी की थी।
अगले दिन सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब वह बाहर आया तो बाइक वहां नहीं थी। आसपास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाश करने के बावजूद वाहन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद