{"_id":"62c740e8e457456daf0fac7c","slug":"bike-riders-robbed-car-at-gun-point-near-bandar-valley-pkl-office-news-pkl4559137130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदर घाटी के पास बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदर घाटी के पास बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर लूटी कार
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर 23 स्तिथ बंदर घाटी के पास देर शाम बाइक सवारों ने गन प्वाइंट पर कार लूट ली। सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
जानकारी के अनुसार पीर मुछल्ला निवासी वरुण शर्मा वीरवार शाम अपने किसी जानकार से करीब साढे़ 5 लाख रुपये लेकर अपने घर जा रहे था। उसी दौरान सेक्टर 23 स्थित बंदर घाटी के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके आगे जा रही सफारी गाड़ी को रोकने की कोशिश की लेकिन गाड़ी नही रुकी। इसके बाद शिकायतकर्ता की कार को रुकने का इशारा किया और उनके कार के आगे बाइक रोक दी। इसके बाद बाइक पर बैठक लड़का उतरा और उनके सिर पर पिस्टल लगा दी।
आरोपी ने दोनों को गाड़ी से नीचे उतार दिया। इसके बाद आरोपी उनकी कार वापस मुड़कर मोरनी टी प्वाइंट की तरफ लेकर फरार हो गया। उसके पीछे बाइक सवार भी फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी सूचना पाकर चंडीमंदिर थाना पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की। सूचना पाते है एसीपी सुरेंद्र सिंह यादव, डिटेक्टिव स्टाफ और क्त्रसइम ब्रांच26 की टीम पहुंची। फिलहाल पुलिस शिकायत पर आगामी जांच में जुट गई है। क्राइम ब्रांच 26 की टीम व डिटेक्टिव स्टाफ और चंडी मंदिर थाना पुलिस टोल प्लाजा की सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
कार लूटने की सूचना प्राप्त हुई थी अभी सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है । जो उचित कार्रवाई होगी वह की जाएगी। - ललित शर्मा, एसएचओ चंडीमंदिर