{"_id":"62c5f2ed8164d41f61225889","slug":"big-relief-two-flyovers-will-be-built-on-kalka-zirakpur-highway-with-50-crores-pkl-office-news-pkl4558101142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी राहत : कालका-जीरकपुर हाईवे पर 50 करोड़ से बनेंगे दो फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी राहत : कालका-जीरकपुर हाईवे पर 50 करोड़ से बनेंगे दो फ्लाईओवर
विज्ञापन
पंचकूला। शहरवासियों को जीरकपुर-कालका हाईवे पर सेक्टर-12ए और सेक्टर-20 के फ्लाईओवर पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिलने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने यहां दो बड़े फ्लाईओवर बनाने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनने वाले इन दोनों फ्लाईओवरों पर करीब 50 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्य का जिम्मा लेने वाली कंपनी को यह कार्य 12 माह में पूरा करना होगा। कंपनी को 10 साल तक इस प्रोजेक्ट का रखरखाव भी करना होगा। इसके अलावा सेक्टर -12ए और इंडस्ट्रियल एरिया वाले प्वाइंट पर भी एक पुल बनेगा। उसके लिए अलग से टेंडर जारी किया जाएगा।
यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष और पंचकूला विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने दी। वहीं कालका-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेक्टर -20 और 21 के टी-प्वाइंट पर 60 मीटर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। ऐसा ही एक रास्ता सेक्टर -12 और 12ए की सड़क से हाईवे पर बनने वाले टी-प्वाइंट पर बनेगा। इससे शहरवासियों को सुबह-शाम लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में कालका-जीरकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा किया गया था। उस समय यह कार्य ठीक योजना से नहीं किया गया, जिसका परिणाम यह रहा कि लोगों को लाभ मिलने की जगह उल्टे समस्या बढ़ गई। सात वर्षों से वे इस समस्या के निराकरण के लिए प्रयासरत हैं।
50 हजार से ज्यादा लोगों के लिए सेक्टर-20 अंडरपास के पास लगने वाला जाम समस्या का कारण सेक्टर -20, 21, 12 और 12ए समेत कई सेक्टरों के लोगों को हाईवे के आरपार जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर -20 और 21 के सामने ट्रैफिक जाम की समस्या दिनोंदिन गहराती जा रही है। 13 साल से 100 से ज्यादा ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के लोगों सहित करीब 50 हजार स्थानीय लोग इस जाम की समस्या से परेशान हैं। वर्तमान में सुबह, शाम और दोपहर को लोगों को ऑफिस, विद्यार्थियों को स्कूल और कॉलेज जाते समय जाम का सामना करना पड़ता है। इस अंडरपास से निकलने का मतलब कम से कम आधे घंटे समय की बर्बादी है। यह मार्ग सिर्फ पंचकूला सेक्टर-20 के लोग ही इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि पंजाब के पीरमुछल्ला के हजारों लोग भी इसी मार्ग से आते-जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे जुड़ेगा फ्लाईओवर
सेक्टर-12, 12ए की सड़क को कालका जीरकपुर-हाईवे के ऊपर से सेक्टर -20/21 की सड़क के साथ जोड़ेगा। इस ओवरब्रिज का फर्स्ट फ्लोर 5.5 मीटर और सेकंड फ्लोर 15.5 मीटर पर होगा। यह सेक्टर-12ए और 12 की डिवाइडिंग से ब्रिज को सेक्टर-21 में हरियाणा एग्रीकल्चर ऑफिस के बीच पिलरों से उठाया जाएगा। इसमें घुमाव देकर इसे सेक्टर-20 व 21 की डिवाइडिंग रोड पर उतारा जाएगा। यही आगे जाकर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली रिंग रोड से मिलता है।