{"_id":"5e39a48a8ebc3ee5a05cba85","slug":"bhupendra-singh-hudda-targets-haryana-government-on-the-issue-of-intoxication-panchkula-news-pkl365363448","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा बोले- हरियाणा में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति, रोहतक पीजीआई के आंकड़े परेशानी बढ़ाने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा बोले- हरियाणा में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति, रोहतक पीजीआई के आंकड़े परेशानी बढ़ाने वाले
Wed, 05 Feb 2020 09:18 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 09:18 AM IST
विज्ञापन
भूपेंद्र सिंह हुड्डा
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने युवाओं के साथ बच्चों में बढ़ रही नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पहले एनसीआरबी और अब रोहतक पीजीआई के आंकड़े परेशानी बढ़ाने वाले हैं। पीजीआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 4 साल के दौरान नशे के आदि स्कूली बच्चों की तादाद में 12 गुणा बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन
पीजीआई में हुई एक स्टडी के मुताबिक 2016 में 18 नशे के आदि बच्चे इलाज के लिए आए थे, जिनकी उम्र 14 से 19 साल के बीच थी। लेकिन 2019 के आखिर तक ये आंकड़ा बढ़कर 209 हो गया। करीब 12 गुना की ये बढ़ोतरी पूरे हरियाणा को परेशान करने वाली है। 20 से 25 साल की उम्र के युवाओं में बढ़ती नशे की लत का भी रिपोर्ट में जिक्रहै।
विज्ञापन
पीजीआई में साल 2016 के दौरान इलाज के लिए 267 युवा आए। 2019 तक ये आंकड़ा बढ़कर 451 हो गया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ये तो सिर्फ वो मामले हैं जो पीजीआई तक पहुंचे हैं। क्योंकि पीजीआई तक अति गंभीर मामले ही पहुंच पाते हैं। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अन्य अस्पतालों और नशा मुक्ति केंद्रों में पहुंचने वाले बच्चों और युवाओं की तादाद इससे कहीं ज़्यादा होगी। उससे भी बड़ी तादाद उन लोगों की होगी, जो ऐसी लत का इलाज ही नहीं करवाते।
विज्ञापन