{"_id":"574210854f1c1bb215690ff8","slug":"bhiwani-board-10th-result-declared-yogesh-acquired-by-468-points-in-500-in-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट घोषित, पंचकूला में योगेश ने 500 में 468 अंक हासिल किए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट घोषित, पंचकूला में योगेश ने 500 में 468 अंक हासिल किए
ब्यूरो, अमर उजाला/पंचकूला
Updated Mon, 23 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा रविवार को दसवीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए। सार्थक मॉडल स्कूल सेक्टर-12ए के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रिंसिपल कमलेश चौहान ने बताया कि स्कूल के योगेश कुमार ने 500 में 468 अंक हासिल कर प्रथम, शिवानी कनौजिया एवं यश जैन ने 466 अंक लेकर द्वितीय एवं रामचंद्र ने 456 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। उन्होंने बताया कि स्कूल ने 12वीं कक्षा में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।
वहीं 10वीं कक्षा में न्यू इंडिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। स्कूल की प्रिंसिपल शारदा गुप्ता एवं प्रबंधक कुसुम गुप्ता ने बताया कि बच्चों एवं शिक्षकों ने अच्छी मेहनत करके अच्छा परिणाम दिया है। न्यू इंडिया सीनियर सेेकेंड्री स्कूल में खुशी ने 500 में से 421 अंक हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया है। उसका पास प्रतिशत 84.2 रहा।
वहीं रमन पवार ने 500 में 414 अंक हासिल किए। तृतीय स्थान पर पंकज ने 413 अंक हासिल किए। तीनों छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल की टीचरों एवं अभिभावकों को दिया है। खुशी ने कहा कि स्कूल में टीचरों द्वारा अच्छी पढ़ाई करवाई जाती है, इस कारण वह इतने अंक हासिल करने में कामयाब रही। शारदा गुप्ता ने सफल रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
स्कूली की को-ऑर्डिनेटर सिमी ने बताया कि सीबीएसई के शनिवार को आए परिणामों में स्कूल की पिंजौर शाखा ने भी बेहतर परिणाम दिए हैं। सेक्टर-20 स्थित संस्कृत मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल की सुमन परिहर ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
सुमन ने 457 अंक लेकर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है। जबकि मोनिका ने 456 अंक लेकर द्वितीय, अमित कुमार एवं खुशबू ने 453 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया है। स्कूल की प्रिंसिपल रेणू गुप्ता ने बताया कि स्कूल में 59 बच्चे फर्स्ट डिवीजन एवं 28 बच्चे मेरिट में आए हैं।