फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bhartiya Janta Party will appoint state president soon

235 मंडलाध्यक्ष नियुक्त, भाजपा को जल्दी मिलेगा नया प्रदेशाध्यक्ष

Tue, 18 Feb 2020 10:42 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Bhartiya Janta Party will appoint state president soon
भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। मंगलवार को 21 जिलों के 235 मंडलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी गई। 65 मंडलाध्यक्ष भी भाजपा हाईकमान जल्दी नियुक्त कर देगा। इसके बाद जिलाध्यक्षों की ताजपोशी होगी। जिलाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद नया प्रदेशाध्यक्ष भी भाजपा को मिल जाएगा। पार्टी ने फरवरी में नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी का दावा किया था, लेकिन फिलहाल यह संभव होता नहीं दिख रहा। चूंकि, अभी 65 मंडलाध्यक्षों के अलावा जिलाध्यक्षों की भी नियुक्ति होनी है। इसके बाद सुभाष बराला के स्थान पर नए चेहरे को लेकर हाईकमान सर्व सम्मति बनाएगा। बराला लंबे समय से अध्यक्ष पद काबिज हैं। उनकी अध्यक्षता में पार्टी ने लोकसभा चुनाव व नगर निगम चुनावों में तो जीत दर्ज की, लेकिन विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई। उनका कार्यकाल भी पूरा हो चुका है। इसलिए पार्टी उनकी जगह नए चेहरे पर दांव खेलने की तैयारी में है। प्रदेश संगठन चुनाव अधिकारी श्रीनिवास गोयल व सहचुनाव संगठन अधिकारी जंग बहादुर चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने मंडल अध्यक्षों का चयन पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के बाद किया है। सबकी सहमति से ही जिला संगठन चुनाव अधिकारियों ने 235 मंडल अध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा है । श्रीनिवास गोयल ने कहा कि बाकी 65 मंडल अध्यक्षों की सूची आगामी दिनों में जारी कर दी जाएगी। जिसमें सिरसा जिला पूरा शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed