{"_id":"56f1a29f4f1c1b5404f14d3e","slug":"bhagat-singh-jagriti-manch-bhagat-singh-jagriti-manch-pinjore-pinjore","type":"story","status":"publish","title_hn":" पिंजौर में शहीदों को नमन, भगत सिंह जागृति मंच का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिंजौर में शहीदों को नमन, भगत सिंह जागृति मंच का गठन
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला।
Updated Wed, 23 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
पिंजौर में शहीदों को नमन, भगत सिंह जागृति मंच का गठन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक और राजनीतिक पार्टियों से संबंध रखने वाले लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए शहीद भगत सिंह जागृति मंच का गठन किया है। मंच के संयोजक एडवोकेट भाग सिंह दमदमा ने बताया कि शहीदों द्वारा बिना स्वार्थ के देशहित में दी शहादत से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
एडवोकेट भाग सिंह ने बताया कि साथ मिलकर सामाजिक क्षेत्र में भलाई का काम करने के उद्देश्य से मंच का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही मंच के सदस्य हरियाणा सरकार से मिलकर मल्लाह चौक का नाम शहीद भगत सिंह रखे जाने की मांग करेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बने पार्क में शहीद भगत सिंह, सुखदेव सिंह और राजगुरू की मूर्तियां लगाने के लिए भी मांग करेंगे।