{"_id":"60b7f0d58ebc3e6e7e64740e","slug":"beware-of-blackmailers-with-nude-video-calls-dcp-pkl-office-news-pkl415380811","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूड वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करने वालों से रहें सावधान : डीसीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूड वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करने वालों से रहें सावधान : डीसीपी
विज्ञापन
पंचकूला। फेसबुक और व्हाट्सएप पर न्यूड वीडियो कॉल से ब्लैकमेल करने वाले साइबर फ्रॉड से लोग सावधान रहें। अगर किसी को कोई ब्लैकमेल करे तो वह तुरंत इसकी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। पंचकूला डीसीपी मोहित हांडा ने यह निर्देश जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने लोगों को ठगने का नया तरीका इजाद किया है। साइबर क्रिमिनल लड़कियों के नाम से व्हाट्सएप व फेसबुक पर दोस्ती करके चैट के माध्यम से न्यूड विडियो काल करके रिकॉर्ड करके झांसे में लेते हैं। इसकेेे बाद वह लोगों का वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग करके पैसे ठगते हैं। इस प्रकार के साइबर अपराधियों से बचकर रहें। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर न्यूड वीडियो कॉल करके ब्लैकमेल करने वाली खूबसूरत लड़कियों की हकीकत किसी को पता नहीं चल पाती है।
फर्जी अकाउंट बनाकर करते हैं दोस्ती
दरअसल, फेसबुक पर जिन खूबसूरत लड़कियों के नाम से वीडियो कॉल करके आपकी न्यूड फिल्म बनाकर ब्लैकमेल किया जाता है। हकीकत में वो सबकुछ नाटक होता है। फेसबुक, इंस्टाग्राम, किसी ऑनलाइन डेटिंग एप या फिर वॉट्सएप पर अपने प्रोफाइल में खूबसूरत फोटो लगाने वाली खूबसूरत लड़की असल में लड़के हैं। इस प्रकार का गैंग लड़कियों की फोटो के जरिए अलग अलग नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों से पहले डेटिंग एप या सोशल मीडिया पर दोस्ती करते हैं। इसके बाद रात में फेसबुक मैसेंजर या वॉट्सएप पर वीडियो कॉल कर न्यूड वीडियो बना लेते हैं। दरअसल, ये साइबर क्रिमिनल वीडियो कॉलिंग के दौरान मोबाइल फोन पर स्क्रीन रिकॉर्डर ऑन कर रिकॉर्डिंग कर लेते हैं। इसके बाद बैकग्राउंड में पहले से बनाई लड़की के न्यूड होने की वीडियो प्ले कर देते हैं और फिर बाद में इसी वीडियो को फेसबुक फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करते हैं।
विज्ञापन
यह बरतें लोग सावधानी
1.सोशल मीडिया अकाउंट के प्रोफाइल को हमेशा लॉक रखें । अपने फेसबुक प्रोफाइल पर प्राइवेसी सेटिंग करके रखें ।
2. अंजान नंबर से वीडियो कॉल को रिसीव ना करें । अगर कॉल रिसीव कर ली गई है तो मोबाइल का कैमरा फ्रंट की बजाय रियल मोड पर कर दें । या तो हमेशा फेस को दूर रखें ।
3. अगर आपकी वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दी गई है तो उसे रिपोर्ट कर दें ऐसा करने यूट्यूब उस वीडियो को यूट्यूब से हटा देगी ।
4. किसी भी अजनबी को अपने प्रोफाइल के बारे में पूरी जानकारी नहीं दें । अपनी पहचान या कोई एड्रेस भी ना दें । अपना पर्सनल मोबाइन नंबर शेयर न करें।
5. अगर आपके साथ इस प्रकार का फ्राड हो जाता है तो नजदीकी पुलिस थाना में जाकर व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (222.ष्4ड्ढद्गह्म्ष्ह्म्द्बद्वद्ग.द्दश1.द्बठ्ठ) पर जाकर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं ।