{"_id":"6b08a2604c4a6c2fae00296a","slug":"being-a-tenant-for-a-long-time-does-not-confer-permanent-rights-over-a-property-high-court-panchkula-news-c-16-1-pkl1098-1183599-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय तक किरायेदार रहने से संपत्ति पर स्थायी अधिकार नहीं मिल जाता : हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय तक किरायेदार रहने से संपत्ति पर स्थायी अधिकार नहीं मिल जाता : हाईकोर्ट
विज्ञापन
मकान मालिक के पक्ष में बेदखली का कानूनी आधार साबित होने पर किरायेदार को कब्जा बनाए रखने का अधिकार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि लंबे समय तक किरायेदार रहने से संपत्ति पर स्थायी अधिकार नहीं मिलता। किराया कानून किरायेदारों को मनमानी बेदखली से बचाते हैं पर मकान मालिक के कानूनी अधिकार खत्म नहीं करते। वैधानिक आधार साबित होने पर लंबे समय से किरायेदार भी कब्जा नहीं रख सकता।
जस्टिस दीपक गुप्ता ने अमृतसर के एक किरायेदार की याचिका खारिज करते हुए यह टिप्पणी की। किरायेदार ने किराया नियंत्रक के बेदखली आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी। मकान मालकिन ने दुकान को असुरक्षित व अपनी जरूरत बताकर खाली कराने की मांग की। किराया नियंत्रक ने इन आधारों पर मकान मालकिन के पक्ष में फैसला दिया। हाईकोर्ट ने कहा कि इमारत को असुरक्षित घोषित करने के लिए विशेषज्ञ रिपोर्ट ही एकमात्र आधार नहीं है। किरायेदार के बयान और विश्वसनीय गवाही भी साक्ष्य हो सकते हैं।