फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Barnala council becomes municipal corporation, atmosphere of happiness

Panchkula News: बरनाला काउंसिल बना नगर निगम, खुशी का माहाैल

Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 29 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Barnala council becomes municipal corporation, atmosphere of happiness
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरनाला। बरनाला नगर परिषद को नगर निगम बना दिया गया है। बरनाला नगर काउंसिल के नगर निगम बनने पर खुशी का माहौल है। एमपी मीत हेयर के नेतृत्व में लड्डू बांटकर खुशी मनाई गई।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की कैबिनेट ने मंगलवार को यह दर्जा दिया। पंजाब सरकार के इस फैसले को लेकर बरनालावासियों में भी खुशी का माहौल है। इस अवसर पर सांसद मीत हेयर ने कहा कि बरनाला का नगर निगम बनना विकास कार्यों के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बरनाला को नगर निगम बनाने के लिए सीएम मान और आप के पूरे नेतृत्व का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बरनाला नगर काउंसिल ने कुछ ही दिन पहले नगर निगम बनाने के प्रस्ताव पास करके सरकार को भेजा था। इसके कुछ दिनों बाद ही सीएम पंजाब ने बरनाला को नगर निगम बनाने का एलान कर दिया। मीत हेयर ने बताया कि कुछ ही दिनों में नगर निगम बनाने का नोटिफिकेशन पास कर दिया जाएगा और इसके बाद शहर की वार्ड बंदी होगी। शहर में अब 31 वार्ड हैं जिसे बढ़ाकर 50 किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed