{"_id":"5eb7170b8ebc3e90294c389e","slug":"bapudham-seal-force-stationed-yet-seven-youths-reached-sector-29-police-arrested-panchkula-news-pkl3747196150","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम सील...फोर्स तैनात फिर भी सात युवक निकलकर पहुंच गए सेक्टर 29, पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापूधाम सील...फोर्स तैनात फिर भी सात युवक निकलकर पहुंच गए सेक्टर 29, पुलिस ने दबोचा
Sun, 10 May 2020 02:18 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने ब्रेजा सवार सात ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया, जो बापूधाम से चोरी चुपके निकलकर सेक्टर 29 पहुंच गए। लोगों ने युवकों को एरिया में देखा तो पुलिस बुला ली। हैरानी की बात है कि बापूधाम में फोर्स तैनात है। चारों तरफ से सील किया हुआ है। इसके बावजूद यह युवक सेक्टर 29 तक कैसे पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर 29 के मकान नंबर 1457/2 में कुछ युवक रात को पहुंचे जबकि एक युवक गाड़ी में ही बैठा था। लोगों ने संदिग्ध लग रहे युवकों से पूछताछ शुरू की तो उन्होंने कहा कि किराए पर मकान लिया है।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना 112 कंट्रोल रूम पर दे दी। इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जसवीर सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो युवकों ने बताया कि वह मुबारकपुर के रहने वाले हैं। उनके कागजात चेक किए तो बापूधाम के निकले।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी 188 समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें अरेस्ट कर लिया। तड़के बापूधाम से निकलकर सेक्टर 28 पहुंचे ये सभी दोस्त हैं। इनमें से एक युवक की सेक्टर- 28 में मीट शॉप है। युवक तड़के चोरी छुपे बापूधाम से निकलकर मीट शॉप पर रुके। रात होते ही उन्होंने वहां से ब्रेजा गाड़ी ली और सेक्टर- 29 पहुंच गए।