फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Balwant Singh, who cheated crores of rupees by making fake land papers, arrested

Panchkula News: जमीन के जाली कागज बनाकर करोड़ों की ठगी करने वाला बलवंत सिंह गिरफ्तार

Thu, 18 Sep 2025 02:05 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 18 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Balwant Singh, who cheated crores of rupees by making fake land papers, arrested
सेवानिवृत्त कर्नल की 10 एकड़ जमीन बेचने समेत कई धोखाधड़ी के मामले, साथियों की तलाश जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। मोहाली पुलिस ने भोले लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले बलवंत सिंह निवासी भदौड़, बरनाला को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि बलवंत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर जमीन के जाली कागजात तैयार कर लोगों को ठगता था।
डीएसपी बल ने बताया कि थाना आईटी सिटी के एसएचओ इंस्पेक्टर सतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने 9 सितंबर को दर्ज एक मामले में बलवंत सिंह को दबोचा। आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316(2), 318(4), 336(2), 338, 336(3), 340(2), 339, 61(2) के तहत मामला दर्ज है। पुलिस अब फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पूछताछ में सामने आया कि बलवंत सिंह ने अलग-अलग जगहों पर प्रॉपर्टी मालिकों के नाम पर जाली आधार कार्ड और पैन कार्ड बनवाए और उनकी जमीनों के जाली कागजात तैयार करके करोड़ों रुपये की ठगी की। आरोपी ने सेवामुक्त कर्नल एनजेएस पन्नू और उनके भाई की टंगोरी में स्थित 10 एकड़ जमीन के जाली कागजात बनाकर उसे बेच दिया था। कर्नल ने इस पर केस दर्ज करवाया था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार बलवंत सिंह पर पहले भी कई धोखाधड़ी के केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed