{"_id":"61ca1cc97cbd31298303b698","slug":"balloon-burst-pistol-fired-at-woman-arrested-pkl-office-news-pkl437453388","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला पर तानी गुब्बारे फोड़ने वाली पिस्तौल, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला पर तानी गुब्बारे फोड़ने वाली पिस्तौल, गिरफ्तार
विज्ञापन
पंचकूला। ऑटो से ऑफिस जा रही पत्नी को पति ने रास्ते में रोका और उसे जान से मारने की नीयत से गुब्बारे फोड़ने वाली पिस्तौल तान दी। इसके तुरंत बाद ऑटो चालक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शमशेर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मौलीजागरां निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने ऑटो को जीरकपुर से माजरी चौक के बीच चलाता है। सोमवार सुबह वह जब सिटी कोर्ट जीरकपुर के पास पहुंचा तो एक महिला ऑटो में बैठी। जब वह ऑटो लेकर सेक्टर-20 का पुल क्रॉस करके सेक्टर-12ए की तरफ पहुंचा तो इतने में बाइक पर आरोपी आया। उसने बाइक को ऑटो के आगे रोकते ही अपने हाथ में लिए गुब्बारे फोड़ने वाली पिस्तौल को ऑटो की तरफ तान दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता को पता चला कि ऑटो में जो सवारी बैठी है। वह उस व्यक्ति की पत्नी है।
महिला के पति ने साइड में पड़े पत्थर से उसके ऑटो का शीशा तोड़ दिया। इसके बाद ऑटो में बैठी पत्नी को नीचे उताकर पति मारने लगा। उस पर जान से मारने की नियत से पिस्तौल तान दी। पुलिस की गाड़ी को आता देखकर आरोपी वहां से भागने लगा। वहां से जा रहे राहगीरों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सेक्टर-14 थाना प्रभारी राजीव मिगलानी ने बताया कि मामले की जांच करते हुए शमशेर को गिरफ्तार कर लिया गया है।