फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Bail of accused rejected in case of selling liquor

Panchkula News: शराब बेचने के मामलें में आरोपी की जमानत खारिज

Wed, 27 Dec 2023 01:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
Bail of accused rejected in case of selling liquor
पंचकूला। शराब बेचने के मामले में आरोपी अरुण कुमार की जमानत याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दी है। आरोपी द्वारा जिला अदालत में जमानत याचिका दायर की गई थी। आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 पुलिस ने पंजाब एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। एफआईआर के मुताबिक सेक्टर-5 पुलिस की टीम 10 दिसंबर 2023 को रात साढ़े दस बजे के करीब सेक्टर-21 में गश्त कर रही थी। पुलिस टीम जैसे ही राम डेयरी के पास पहुंची तो किसी ने सूचना दी कि एक व्यक्ति मद्रासी कॉलोनी महेशपुर के पास खाली पड़ी जगह पर शराब बेचता है। पुलिस होटल इंडियन पैलेस के पास पहुंची तभी एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका तो वह मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पेड़ के नीचे रखे गत्ते की पेटी को खोलकर देखा तो उसमें देसी शराब की कई बोतलें बरामद हुईं। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed