{"_id":"5ed3b7b38ebc3e9ac806f6e5","slug":"badal-strangles-federal-structure-with-nda-punjab-congress-bureau-news-pkl3767314131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बादल संघीय ढांचे का गला घोंट रही एनडीए के साथ : पंजाब कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बादल संघीय ढांचे का गला घोंट रही एनडीए के साथ : पंजाब कांग्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र की एनडीए सरकार द्वारा कर्ज लेने संबंधी राज्यों के अधिकारों में की जा रही दखलंदाजी पर पंजाब कांग्रेस के मंत्रियों ने बादल परिवार को निशाने पर ले लिया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संघीय ढांचे का गला घोंटने की केंद्र सरकार में बादल परिवार बराबर का हिस्सेदार है, जिसके लिए राज्य के लोग उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।
रविवार को जारी बयान में कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरप्रीत सिंह कांगड़ और भारत भूषण आशु ने कहा कि सारी उम्र संघीय ढांचे के नाम पर रोटियां सेंकने वाले प्रकाश सिंह बादल अपने बेटे और बहु द्वारा संघीय ढांचे के दुश्मनों से हाथ मिलाने पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि क्या अकाली दल के अध्यक्ष को अपनी ही पार्टी का श्री आनंदपुर साहिब का संकल्प याद नहीं? खुद को राज्यों के अधिकारों की रक्षा का चैंपियन कहने वाला अकाली दल केंद्र की कारगुजारी पर न सिर्फ चुप है, बल्कि उसकी चालों में बराबर का हिस्सेदार है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अकाली नेता केंद्र के फैसले का विरोध करने की बजाय बिजली बिलों संबंधी लोगों को गुमराह करने की साजिश रच रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने प्रकाश सिंह बादल को इस मामले पर चुप्पी तोड़ने और सुखबीर बादल को पार्टी अध्यक्ष और हरसिमरत बादल को केंद्रीय मंत्रालय से इस्तीफा देने को कहा है। उन्होंने कहा कि अकाली दल राज्यों के अधिकारों का हनन करने वालों के पाले में बैठ गया है। बादलों को पंजाब के लोग कभी माफ नहीं करेंगे।