{"_id":"64ee4dd46e6ca20e680f34c5","slug":"awareness-campaign-launched-to-prevent-dengue-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-3746-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डेंगू से बचाव के लिए चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उपायुक्त सुशील सारवान के निर्देशानुसार जिले में डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलावासियों को डेंगू से बचाव के बारे में आवश्यक जानकारी दी जा रही है। उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील कर कहा कि वे डेंगू से बचाव को लेकर आवश्यक सावधानी बरतें और अपने घर और आसपास के क्षेत्र में पानी एकत्रित न होने दें। सिविल सर्जन डाॅ. मुक्ता कुमार ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए जरूरी है कि लोग आवश्यक सावधानी बरतें और घरों व आसपास के क्षेत्र में 3 दिन से ज्यादा समय तक पानी एकत्र न होने दें। पानी को छोटे बर्तनों में ही स्टोर करें, पानी के बर्तनों पर नंबर लिखें ताकि पहले स्टोर किए गए पानी को पहले प्रयोग किया जा सके।
पानी के बर्तनों को सही प्रकार से ढककर रखें और तीन दिन में ही यूज कर लें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें और सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। उन्होंने बताया कि डेंगू एक खतरनाक बीमारी है। यदि समय पर इलाज न हो, तो मृत्यु हो सकती है। सिविल सर्जन ने यह भी कहा कि इस समय हर पांचवें घर में लारवा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लारवा वाले पानी को सूखी जगह पर गिराना चाहिए। उन्होंने बताया कि फोगिंग से लारवा नही मरता, बल्कि फोगिंग सांस के मरीजों के लिए नुकसानदायक है। लोग फ्रीज के पीछे ट्रे, गमलों व छतों पर पानी एकत्र न होने दें।
जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. सुरेश भौंसले ने बताया कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीमों द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों पर एंटी लारवा दवाइयों का छिड़काव रोजाना किया जा रहा है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में हेल्थ वर्कर, ब्रीडर चेकर व आशा वर्कर द्वारा घर- घर जाकर सोर्स रिडक्शन एक्टीविटीज की जा रही हैं। प्राइवेट लैब व अस्पतालों को पत्र लिखकर निर्देश दिए गए हैं कि वे सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना में डेंगू के टेस्ट लिए निर्धारित 600 रुपये ही मरीज से क्लेम करें।