{"_id":"6ae25d9f499fc493bb0f0565","slug":"avoid-bringing-four-wheeled-vehicles-to-the-market-shopkeepers-should-not-place-goods-on-the-road-or-footpath-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-143151-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: चारपहिया वाहन लेकर बाजार आने से बचें, दुकानदार सड़क व फुटपाथ पर न रखें सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: चारपहिया वाहन लेकर बाजार आने से बचें, दुकानदार सड़क व फुटपाथ पर न रखें सामान
विज्ञापन
त्योहारों पर बाजारों को जाम मुक्त रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। त्योहारों के दौरान बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस पंचकूला ने कालका-पिंजौर के लोगों से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है। पुलिस ने लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही चारपहिया वाहन लेकर बाजार आने और वाहनों को निर्धारित स्थानों पर पार्क करने का आग्रह किया है। साथ ही दुकानदारों से सड़क और फुटपाथ पर सामान न रखने की अपील की है, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
जरूरत होने पर ही चारपहिया वाहन लेकर बाजार जाएं
त्योहारों के दौरान खरीदारी के लिए बाजारों में लोगों की आवाजाही बढ़ने से सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ जाता है। इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन जाती है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि नजदीकी बाजारों में जाने के लिए संभव हो तो पैदल या दोपहिया वाहन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़े करें और सड़क किनारे अवैध पार्किंग से बचें।
दुकानदार सड़क और फुटपाथ पर न रखें सामान
ट्रैफिक पुलिस ने दुकानदारों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि दुकानों के बाहर सड़क या फुटपाथ पर सामान रखने से यातायात बाधित होता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी होती है। दुकानदारों को अपना सामान दुकान की सीमा के भीतर रखने का ध्यान रखना चाहिए। पुलिस के अनुसार, यातायात व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आमजन और दुकानदारों के सहयोग से त्योहारों के दौरान बाजारों में आवागमन सुचारू रखा जा सकता है।