{"_id":"6914ddc499def72b9c0d6cf9","slug":"avni-dua-of-haryana-defeated-titash-chatterjee-of-west-bengal-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-20329-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हरियाणा की अवनी दुआ ने पश्चिम बंगाल की तीताश चटर्जी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हरियाणा की अवनी दुआ ने पश्चिम बंगाल की तीताश चटर्जी को हराया
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-3 ताऊ देवीलाल स्टेडियम में चौथी नेशनल रैंकिंग टेबल टेनिस चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया।
अंडर-13 वर्ग में हरियाणा की अवनी दुआ ने पश्चिम बंगाल की तीताश चटर्जी को 3-1 से हराकर बालिका एकल का खिताब जीता। अंडर-15 यूथ नेशनल्स के प्री-क्वार्टर फाइनल में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
लड़कों के ड्रॉ में तमिलनाडु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार क्वार्टर फाइनल स्थान हासिल किए। तमिलनाडु के जेएन संजय अरविंद ने बंगाल के आदित्य दास को 11-7, 6-11, 11-3, 11-9 से हराया। बंगाल के रुद्रनील जाना ने महाराष्ट्र के प्रतिक तुलसानी को सीधे गेमों में हराया, जबकि तमिलनाडु के के. अक्षय भूषण ने गोवा के चंदन कारो सिनाई को रोमांचक मुकाबले के बाद 14-12, 11-6, 8-11, 11-5, 14-12 से हराकर जीत दर्ज की।