फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempts to forcibly sign a settlement, threatened with death

समझौता करने के लिए जबरन हस्ताक्षर कराने की कोशिश, जान से मारने की दी धमकी

Sun, 18 Jul 2021 12:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Attempts to forcibly sign a settlement, threatened with death
पंचकूला। जिला अदालत परिसर में बिजली निगम के एक पूर्व ठेकेदार अजय संधू से जबरन एक एफिडेविट पर हस्ताक्षर करने की कोशिश और जान से मारने की धमकी देने के मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अजय संधू ने बताया कि ईश्वर सिंह नैन सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ 11 दिसंबर 2019 को सेक्टर-5 थाने में शिकायत दी थी। इसकी जांच हरियाणा सरकार ने राज्य चौकसी ब्यूरो को भेजी थी। इस मामले में जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में 18 फरवरी 2021 को विभिन्न धाराओं के तहत ईश्वर सिंह नैन और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था। इस मामले में ईश्वर सिंह नैन की अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय से जमानत 16 मार्च 2021 को खारिज हो गई थी। अजय संधू ने बताया कि ईश्वर सिंह नैन ने एक सोची समझी साजिश के तहत अपने जानकार सुरेंद्र सिंह के माध्यम से 16 जुलाई 2021 को व्हाट्सएप पर एक काल कर किसी जरूरी काम से उसे पंचकूला बुलाया। अजय संधू अपनी पुरानी दोस्ती के चलते सुरेंद्र सिंह के कहने पर पंचकूला कोर्ट पहुंचा। सुरेंद्र सिंह ने ईश्वर सिंह नैन के साथ समझौता करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

अजय संधू ने बताया कि उसने सुरेंद्र को समझाया कि वह समझौता नहीं करना चाहता। इसके बाद भी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि यह तेरे लिए अच्छा रहेगा और इस पर हस्ताक्षर कर दे। संधू ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ बदसलूकी की। इसी बीच अजय संधू ने डायल 112 पर फोन कर दिया और पुलिस की गाड़ी कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख ईश्वर सिंह नैन और सुरेंद्र सिंह मौके से भाग गए। जाते समय उन्होंने अजय संधू को धमकी दी है कि यदि समझौता नहीं किया तो जान से मरवा देंगे। अजय संधू ने कहा कि ईश्वर नैन की जमानत खारिज होने के बावजूद वह खुलेआम पंचकूला में घूम रहा है, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। अजय संधू ने मामले की शिकायत सेक्टर-5 थाने और सेक्टर-7 पुलिस चौकी को दी है। अजय संधू ने इस मामले में पुलिस को कुछ सबूत भी मुहैया करवाए हैं, जिसमें ऑडियो रिकॉर्डिंग भी दी है। उन्होंने गृहमंत्री अनिल विज से मांग की है कि मामले में पंचकूला के पुलिस कमिश्नर को आदेश देकर तुरंत केस दर्ज करवाएं। पंचकूला पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed