{"_id":"699cb655553dca10930bcf96","slug":"attempted-theft-at-pnb-branch-in-sector-12a-panchkula-news-c-87-1-pan1011-133329-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सेक्टर-12ए स्थित पीएनबी शाखा में चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सेक्टर-12ए स्थित पीएनबी शाखा में चोरी का प्रयास
विज्ञापन
शटर व गेट तोड़कर घुसे बदमाश, स्ट्रांग रूम सुरक्षित; सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-12ए स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। बदमाश पीछे की शटर और कोलैप्सिबल गेट खोलकर बैंक के अंदर घुस गए, हालांकि स्ट्रांग रूम सुरक्षित रहा और कोई नकदी चोरी नहीं हो सकी।
बैंक शाखा प्रमुख के अनुसार सोमवार सुबह करीब नौ बजे सफाई कर्मचारी बैंक पहुंची तो पीछे की शटर और गेट खुले मिले। उसने तुरंत बैंक स्टाफ को सूचना दी। इसके बाद शाखा प्रमुख मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
जांच में सामने आया कि अज्ञात व्यक्ति रात करीब एक बजे बैंक परिसर में प्रवेश करता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं। प्रारंभिक जांच में इसे चोरी का प्रयास माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-14 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।