फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Attempt to cheat in railway recruitment exam, candidate arrested with electronic device

Panchkula News: रेलवे भर्ती परीक्षा में नकल का प्रयास, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ अभ्यर्थी गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Attempt to cheat in railway recruitment exam, candidate arrested with electronic device
मोहाली। रेलवे में भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा के दौरान नकल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। मोहाली स्थित एक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने आए एक अभ्यर्थी को इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान कपिल निवासी जिला पानीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। इस संबंध में कमांडिंग ऑफिसर रमणजीत सिंह ने थाना आईटी सिटी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह परीक्षा केंद्र में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) की ओर से कमांडिंग ऑफिसर के रूप में तैनात थे। रेलवे भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा संचालित करवा रहे थे। शिकायत के अनुसार परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया 15 दिसंबर को सुबह 11.15 बजे शुरू हुई थी। दोपहर करीब 12 बजे कपिल नामक अभ्यर्थी रिपोर्ट करने पहुंचा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर मेटल डिटेक्टर से तीन बार जांच की गई, लेकिन कोई धातु की वस्तु बरामद नहीं हुई। इसके बाद उसकी बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करवाई गई। नियमों के अनुसार बायोमेट्रिक के बाद किसी भी अभ्यर्थी को वॉशरूम जाने की अनुमति नहीं होती, बावजूद इसके आरोपी बिना बताए वॉशरूम चला गया। सीसीटीवी निगरानी कर रहे कर्मचारी ने इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

जब अभ्यर्थी वॉशरूम से बाहर आया तो उसकी शर्ट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगी मिली। परीक्षा शुरू होने से पहले ही उसे काबू कर लिया गया। उसको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी गई। पूरे मामले की जानकारी सेंटर को-ऑर्डिनेटर रमेश चंद मीणा को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed