{"_id":"6150d4a28ebc3ef8d81d7737","slug":"asked-home-minister-anil-vij-specialty-in-exam-the-option-given-unmarried-panchkula-news-pkl4281259200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में ये कैसे सवाल... गृह मंत्री अनिल विज की पूछी खासियत, विकल्प में दिया अविवाहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर परीक्षा में ये कैसे सवाल... गृह मंत्री अनिल विज की पूछी खासियत, विकल्प में दिया अविवाहित
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा पुलिस सब इंस्पेक्टर (महिला-पुरुष) की लिखित परीक्षा में पूछे गए सवालों पर अभ्यर्थी भी पशोपेश में पड़ गए। परीक्षा में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की खासियत के बारे में सवाल पूछा गया, साथ ही विकल्प के तौर पर अविवाहित शब्द दिया गया। इतना ही नहीं आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह के गांव खदरी को लेकर भी सवाल पूछा गया है कि खदरी शब्द जाति, समुदाय, गोत्र या खादर से संबंधित है। इन सवालों को लेकर परीक्षार्थियों ने आपत्ति जताई है।
कड़े सुरक्षा पहरे में हुई परीक्षा के 71 नंबर प्रश्न के तौर पर गृह मंत्री अनिल विज की खासियत पूछी गई है। इसके सवाल के जवाब में चार विकल्प दिए गए । वे उच्च शिक्षित हैं, पहले भी गृह मंत्री रह चुके हैं, वे अविवाहित हैं या वे पुलिस अधिकारी रह चुके हैं। इसी प्रकार, प्रश्न संख्या 66 में एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी हैं। खदरी से क्या अभिप्राय है। इसके लिए भी चार विकल्प दिए हैं।
जाति का नाम, समुदाय, गोत्र का नाम, खादर क्षेत्र के कारण या उपरोक्त में से कोई नहीं। परीक्षार्थी संदीप सिंह, अमित कुमार, राजन ने बताया कि इस प्रकार से सवालों का पुलिस सब इंस्पेक्टर की भर्ती से कोई संबंध नहीं। ये सामान्य ज्ञान से जुड़े सवाल नहीं है, इसलिए वे आपत्ति दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
कड़े पहरे में 68 प्रतिशत पुुरुष और 65 प्रतिशत महिलाओं ने दी परीक्षा
रविवार को सब इंस्पेक्टर पद की परीक्षा कड़े पहरे में हुई। सुबह और शाम दो सत्रों में हुई परीक्षाओं में 68 प्रतिशत पुुरुष और 65 प्रतिशत महिला परीक्षार्थी पहुंचे।
नकल और पेपर लीक रोकने को लेकर पूरा प्रशासनिक और पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। सभी 568 परीक्षा केंद्रों का एचएसएससी मुख्यालय में लाइव टेलिकास्ट रहा। सब इंस्पेक्टर के कुल 465 पदों के लिए कुल 2,14,808 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 400 पुरुष पदों के लिए 158207 ने और महिला के 65 पदों के लिए 56601 ने आवेदन किया हुआ है। पुुरुषों के लिए दस जिलों पंचकूला, अंबाला, कुुरुक्षेत्र, यमुनानगर, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पानीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में यह परीक्षा ली गई। सुबह 9 से 10.30 बजे तक हुई परीक्षा में 107580 परीक्षार्थी पहुंचे। वहीं, दोपहर बाद 3 से 4.30 के सत्र में कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, यमुनानगर और पानीपत में 36790 महिलाएं परीक्षा देने पहुंचीं।
परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। नकल रोकने को लेकर पूरा अमला अलर्ट रहा। सभी परीक्षा केंद्रों का मुख्यालय में लाइव टेलिकास्ट रहा। जहां तक प्रश्नों का सवाल ये है कि एजेंसी का काम है। - भोपाल सिंह खदरी, चेयरमैन, एचएसएससी।