{"_id":"5f46c2ce8ebc3e4143257073","slug":"arrested-in-12-crore-hawala-case-main-heroin-smuggler-arrested-from-zirakpur-panchkula-news-pkl3859102137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"12 करोड़ के हवाला मामले में वांछित मुख्य हेरोइन तस्कर जीरकपुर से गिरफ्तार, पिस्टल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
12 करोड़ के हवाला मामले में वांछित मुख्य हेरोइन तस्कर जीरकपुर से गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
Thu, 27 Aug 2020 11:20 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:20 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
पंजाब पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए इसके मुख्य हेरोइन तस्कर तस्कर राजिंदर सिंह उर्फ मिट्ठू ऊर्फ गांजा को जीरकपुर से गिरफ्तार किया है। राजिंदर 12 करोड़ रुपये के हवाला मामले में वांछित है। इसके अलावा राजिंदर से पूछताछ के आधार पर यूपी के मुजफ्फरनगर से उसके साले चिराग राठी और मुक्तसर से उसके साथी कांस्टेबल करमजीत सिंह को भी धर दबोचा गया है। राजिंदर और चिराग के आतंकी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के साथ संबंध भी हैं।
पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि राजिंदर के पास से .32 बोर की पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए हैं। साथ ही रिवरडेल एरोविस्टा, जीरकपुर स्थित उसके फ्लैट से 530 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। राजिंदर के खिलाफ मोहाली में आर्म्स और एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा भी उसके खिलाफ पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कई अन्य एफआईआर दर्ज हैं। वह 12 करोड़ रुपये की हालिया हवाला लेनदेन में भी वांछित चल रहा था।
दवा कारोबार में लगाता था पैसा
अमृतसर के रहने वाले हेरोइन तस्कर राजिंदर ने पुलिस को बताया कि वह ड्रग सप्लाई के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। उसे फरार तस्कर नवप्रीत सिंह ऊर्फ नव दिशा-निर्देश देता था। डीजीपी ने बताया कि राजिंदर ज्यादातर श्रीनगर और दिल्ली से आने वाली ड्रग की खेप पंजाब में आगे वितरित करता था। साथ ही दवा कारोबार से आने वाले पैसे को नवप्रीत को हवाला चैनलों के माध्यम से भेज दिया करता था।
विज्ञापन
तस्कर की चंडीगढ़, जीरकपुर और अमृतसर में है संपत्ति
राजिंदर सिंह ने यूपी से फर्जी दस्तावेजों की मदद से आधार कार्ड और पासपोर्ट बनवाया था। वह भारत से भागने की कोशिश कर रहा था। डीजीपी ने बताया कि हेरोइन तस्कर ने चंडीगढ़, जीरकपुर और अमृतसर के इलाकों में भी काफी संपत्ति बनाई है। राजिंदर सिंह अमृतसर, कपूरथला और जालंधर (ग्रामीण) में एनडीपीएस के मामलों में वांछित है।

मुजफ्फरनगर से हुई साले की गिरफ्तारी
राजिंदर से पूछताछ के बाद मुजफ्फरनगर से उसके साले चिराग राठी की गिरफ्तारी हुई। साथ ही मुक्तसर साहिब के पुलिस कांस्टेबल करमजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। कांस्टेबल करमजीत इस समय उप निदेशक, मुख्य रासायनिक परीक्षक के साथ ड्राइवर के रूप में तैनात था। वह लॉकडाउन में ड्रग्स और पैसे सुरक्षित पहुंचाने में मदद करता था। राजिंदर ने अपने साले को भी एक बड़ी रकम दी थी। उसने स्वीकार किया है कि उसने अपने मामा के साथ मिलकर एक करोड़ से अधिक की दवा का पैसा संपत्तियों और वाहनों की खरीद में लगाया था।
पुलिस इस तरह पहुंची राजिंदर तक
नवप्रीत अमृतसर के वजीर भुल्लर गांव का रहने वाला है। डीजीपी ने बताया कि केएलएफ के जजबीर सिंह उर्फ जज ने पूछताछ में यह कुबूल किया था कि वह राजिंदर सिंह के द्वारा हेरोइन की सप्लाई करता था। जजबीर सिंह के कब्जे से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए जो हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी द्वारा सीमा पार से सप्लाई किए गए थे। अटारी में पाकिस्तान के रास्ते नमक की बोरियों के बीच 532 किलो हेरोइन लाने वाले नशा तस्कर रणजीत सिंह उर्फ चीता को पंजाब पुलिस ने मई में गिरफ्तार किया था।
उसने भी पूछताछ में बताया था कि वह हरप्रीत सिंह उर्फ चिंटू निवासी फिल्लौर को नशा सप्लाई करता था। नवप्रीत सिंह उर्फ नव भी बड़ी मात्रा में हेरोइन हरप्रीत सिंह उर्फ चिंटू को सप्लाई करता था। बाद में उसने नशे के कारोबार में रंजिश के कारण नेकदीप सिंह उर्फ सन्नी के साथ मिलकर चिंटू को मारने की साजिश रची। तभी से राजिंदर सिंह ने नवप्रीत के इशारे पर पंजाब में हेरोइन तस्करी के नेटवर्क को चलाना शुरू कर दिया था।
चिराग के थे आतंकी हरमीत सिंह से संबंध
डीजीपी ने बताया कि राजिंदर के साले चिराग राठी के पाकिस्तान में मारे गए आतंकवादी हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी से संबंध थे। चिराग ने हरमीत के साथ मिलकर कई वारदात को अंजाम दिया है।