फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   army man suicide

शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदा फौजी, मौत

Sun, 21 Jul 2019 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
army man suicide
कमांड अस्पताल में डिलीवरी के बाद पत्नी की मौत से दुखी एक फौजी ने शनिवार की सुबह चंडीमंदिर स्थित रेलवे लाइन पर शताब्दी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। ट्रेन से कटकर फौजी की मौत हो गई। लोगों से सूचना मिलने पर जीआरपी थाने के पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर बारीकी से जांच की। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल-6 की मॉर्चरी में रखवाकर जांच की। तो फौजी की पहचान चंडीमंदिर कैंट एरिया में तैनात हवलदार महेंद्र के रूप में हुई। पहचान पता लगने पर जीआरपी थाना पुलिस ने महेंद्र के परिवार को सूचना दी। चंडीमंदिर कैंट में ही तैनात महेंद्र के भाई जीआरपी पुलिस के पास पहुंचे। उनसे पूछताछ में पुलिस को पता लगा कि एक दिन पहले ही चंडीमंदिर स्थित कमांड अस्पताल में महेंद्र की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। उन्हें एक बेटी हुई लेकिन डिलीवरी के कुछ समय बाद ही महेंद्र की पत्नी की मौत हो गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि इससे दुखी होकर महेंद्र ने शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे शताब्दी एक्सप्रेस के आगे छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। जीआरपी थाने के एसएचओ ने बताया कि वह गमजदा परिवार से अधिक पूछताछ नहीं कर सके। उन्होंने बताया कि महेंद्र का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उनके भाई के सुपुर्द कर दिया गया है। फिलहाल जीआरपी पुलिस आगामी पड़ताल में जुटी है। महेंद्र की बच्ची की परवरिश अब उनका परिवार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed