{"_id":"66986d106cdf2f8eb5035dc6","slug":"applications-of-more-than-three-thousand-candidates-for-police-recruitment-canceled-outrage-pkl-office-news-c-87-1-pan1001-113949-2024-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पुलिस भर्ती के तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पुलिस भर्ती के तीन हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त, आक्रोश
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-4 हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के बाहर बुधवार सुबह पुलिस भर्ती को लेकर भारी संख्या में अभ्यर्थी जमा हो गए। अभ्यर्थी बार-बार आयोग के चेयरमैन से मिलने की गुहार लगा रहे थे। नाराज अभ्यर्थियों का कहना था कि रिजर्व कैटेगरी में करीब तीन हजार से ज्यादा सर्टिफिकेट जमा करने वाले अभ्यर्थियों को अस्वीकार कर दिया गया है। ये उस आरक्षित श्रेणी के सर्टिफिकेट हैं जो कि अप्रैल 2023 से पहले बनाए गए हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों द्वारा कमीशन के निर्णय पर रोष जताकर कहा गया कि जब कमीशन 2023 से पहले के सीईटी रिजल्ट को मान्य करार दिया जा रहा है तो रिजर्व कैटेगरी के सर्टिफिकेट को क्यों रिजेक्ट किया जा रहा है। कमीशन द्वारा कैंडिडेट्स की सुनवाई नहीं किए जाने पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी की है। रोहतक के मोहित पवार का कहना है कि 2023 से पहले के सीईटी के परिणाम को स्वीकार कर रहे हैं तो सर्टिफिकेट को क्यों अस्वीकार किया जा रहा है।
दरअसल हरियाणा सरकार ने करीब 6 हजार पुलिस की भर्ती निकाली थी। इसमें करीब तीन हजार पद अलग-अलग रिजर्व कैटेगरी में शामिल किया गया था। ओबीसी के तहत रिजर्व पदों के लिए बीसी-ए और बीसी-बी कैटेगरी का अभ्यर्थियों द्वारा सर्टिफिकेट बनाया जाना था। इसमें करीब तीन हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स ने अप्रैल 2023 से पहले बना हुआ बीसी-ए और बीसी-बी सर्टिफिकेट जमा करवाया था। अब कमीशन ने करीब तीन हजार से ज्यादा ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अप्रैल 2023 से पहले बने हुए सर्टिफिकेट बनवाए थे, उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया है। इसको लेकर उन्होंने पहले तो कमीशन के अधिकारी और सरकार से प्रतिनिधी से बात करनी चाही लेकिन कोई समाधान नहीं होने पर रोष जताया। कमीशन ने लेटेस्ट सर्टिफिकेट जमा करवाने को कहा।