फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Make cow dung based products and promote it, the chairman of National Kamdhenu Commission addressed the online seminar organized on the topic of cow and economy

अपील : गोशालाएं गोबर आधारित उत्पाद बनाकर उसका प्रचार करें, गाय और अर्थव्यवस्था विषय पर आयोजित ऑनलाइन सेमिनार को राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के चेयरमैन ने किया संबोधित

Thu, 15 Jul 2021 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Make cow dung based products and promote it, the chairman of National Kamdhenu Commission addressed the online seminar organized on the topic of cow and economy
पंचकूला। राष्ट्रीय कामधेनु आयोग के पूर्व चेयरमैन बल्लभ भाई कथिरिया ने कहा कि भारत सदा से ही कृषि प्रधान देश रहा है। यह कृषि प्रणाली भारत में गोवंश आधारित होती थी। गाय और अर्थव्यवस्था विषय पर हरियाणा गो सेवा आयोग द्वारा गाय आधारित वेबिनार का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गाय दूध तो वर्ष में लगभग छह महीने ही देती है, लेकिन उसका गोबर और मूत्र प्रतिदिन मिलता है। गो उत्पादों की आजकल बाजार में खूब मांग है। गोशालाओं को चाहिए कि गाय के गोबर आधारित उत्पाद बनाएं और बाजारों में मार्केटिंग करें।
विज्ञापन

कथिरिया ने कहा कि देशभर में गोवंश 4 टन प्रतिवर्ष की दर से 120 करोड़ टन गोबर और 80 करोड़ किलो लीटर गोमूत्र देता है। इसका सदुपयोग करके गाय को आम जनमानस के साथ जोड़ें। वेबिनार की अध्यक्षता कर हरियाणा गो सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण कुमार गर्ग ने कहा कि गाय का असली स्थान गोपालक का घर है। भगवान श्री कृष्ण ने गोपालन किया तो तभी वह गोपाल कहलाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कई गोशालाएं बहुत ही उत्तम कार्य कर रही हैं। प्रदेश की अनेक गोशालाओं द्वारा दुग्ध उत्पाद और पंचगव्य, गोबर, गोमूत्र से बने उत्पादों का उत्पादन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed