{"_id":"6133e5f88ebc3e074916992f","slug":"appeal-inviting-jind-rally-chautala-appealed-to-the-workers-to-strengthen-the-organization-om-prakash-chautala-attended-the-meeting-of-indian-national-lok-dal-workers-in-barwala-as-the-chief-guest-pkl-office-news-pkl4257196196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपील : जींद रैली का न्योता देकर चौटाला ने कार्यकर्ताओं से की संगठन को मजबूत करने की अपील, बरवाला में इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में ओमप्रकाश चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपील : जींद रैली का न्योता देकर चौटाला ने कार्यकर्ताओं से की संगठन को मजबूत करने की अपील, बरवाला में इंडियन नेशनल लोकदल के कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में ओमप्रकाश चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
विज्ञापन
बरवाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओमप्रकाश चौटाला का कहना है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनकी मेहनत से ही संगठन मजबूत होता है। बरवाला में आयोजित इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी के कार्यकर्ताओं के मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि वे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने 25 सितंबर को जींद में होने वाली स्वर्गीय चौधरी देवी लाल की जयंती में पहुंचने का भी न्योता दिया। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने व विस्तार करने के लिए सभी कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का काम करें ताकि देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवी लाल के सपने को साकार किया जा सके ताकि प्रदेश में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बने।
उन्होंने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, लूटपाट, कानून व्यवस्था को लेकर मौजूदा सरकार पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को सुविधाएं देने में पूरी तरह से फेल साबित हो चुकी है। प्रदेश की जनता में भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों से देश व प्रदेश का किसान बेहाल है। सड़कों पर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। उन्होंने किसान आंदोलन को लेकर सरकार का रवैया सौतेला बताया है और कहा कि सरकार के इस सौतेले व्यवहार से किसानों में भारी रोष है। आने वाले समय में प्रदेश की जनता भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को सत्ता से बाहर निकालने का काम करेगी। विपक्ष जनता के हकों के लिए कहीं पर भी खड़ा नजर नहीं आ रहा। उन्होेंने कहा कि आने वाले समय में इंडियन नेशनल लोकदल की सरकार बनेगी, जिसमें हर आम जन मानस की मूलभूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा, क्योंकि इंडियन नेशनल लोकदन की एक ऐसी पार्टी है जो प्रदेश के किसान, मजदूर सहित हर वर्ग को साथ लेकर कार्य करती है।
इस अवसर पर इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, जिला पूर्व हलका प्रभारी राजकुमार वाल्मीकि, इनेलो जिला प्रधान सत्येंद्र टोनी, महिला प्रधान सीमा चौधरी, जिला युवा प्रधान राजू मौली, राष्ट्रवादी जन लोक पार्टी हरियाणा यशपाल राणा, बनवान ठाकुर, खेल सैल के प्रधान नवीन चिकारा, हलका प्रधान गुरदास, किसान सैल के प्रधान जयकिशन रिहौड़, कालका हलका प्रधान जरनैल सिंह, जिला महासचिव चरण सिंह, पूर्व सरपंच जलौली सीपी राणा, बलदेव सैनी, ढंढारडू, पिंकी जलौली सहित अनेकों पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।