फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Information about rescue in haze by applying reflector tape, traffic police launched awareness campaign

अपील : रिफ्लेक्टर टेप लगाकर दी धुंध में बचाव की जानकारी, ट्रैफिक पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Information about rescue in haze by applying reflector tape, traffic police launched awareness campaign
पंचकूला। धुंध में सड़क हादसों से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए अभियान की शुरूआत की गई है। इस अभियान के तहत सूरजपुर ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने छोटे-बड़े कामर्शियल वाहन, ट्रैक्टर ट्राली वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाकर वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। धुंध के मौसम में कम दृश्यता के चलते दुर्घटना ना हो इसके लिए जागरूक किया। पंचकूला ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे ही कोहरा भी बढ़ेगा।
विज्ञापन

कोहरे के कारण सबसे अधिक सड़क दुर्घटनाएं होने की आशंका रहती है। कोहरे के कारण आगे वाले वाहन नजर नहीं आते हैं, इस वजह से लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। हमें कोहरे के कारण ज्यादा अधिक सावधानी बरतनी चाहिए। जैसे कि फॉग लाइट का प्रयोग करना और कम स्पीड में वाहन चलाना। कम स्पीड रहने पर यदि अचानक कोई वाहन भी सामने आ जाए तो बचाव हो सकता है। अधिक स्पीड रहने पर बचाव करना असंभव होता है। जब तक ब्रेक लगाई जाती है तब तक टक्कर हो जाती है।
विज्ञापन

वाहन चलने में यह सावधानी बरतें
- यातायात के सभी नियमों का हर हाल में पालन करें। कोहरे के दौरान सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।
- इंडीकेटर का लगातार प्रयोग करें।
- घने कोहरे में सड़क पर दाई तरफ पेंटेड रोड मार्क और डिवाइडर के आधार पर आगे बढ़ें।
- वाहन पर रेडियम स्टीकर्स जरूर लगाएं।
- कोहरे में आगे जा रहे वाहन से अपने वाहन की दूरी रखें।
- वाहन में फॉग लाइट जरूर लगवाएं।
- लिंक मार्ग से हाई-वे पर जाते वक्त सड़क के दोनों तरफ जरूर देखें।
कोहरे के दौरान क्या न करें
- वाहन कभी भी बीच सड़क पर रोककर खड़ा न करें।
- ओवरलोड कर वाहन न चलाएं।
- वाहन की रफ्तार ज्यादा तेज न रखें।
- वाहन चलाते वक्त चालक बात न करें।
- क्षमता से ज्यादा समय तक वाहन न चलाएं।
- नशा कर वाहन न चलाएं।
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें ।
- सड़क पर वाहन लेकर स्टंट करने से बचें।
- वाहन चलाते समय नींद आने पर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed