फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: I will not let the pace of development of the city slow down under any circumstances: Goyal

अपील : किसी हालत में धीमी नहीं होने दूंगा शहर के विकास की गति: गोयल

Mon, 15 Nov 2021 01:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Appeal: I will not let the pace of development of the city slow down under any circumstances: Goyal
पंचकूला। मेयर कुलभूषण गोयल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पंचकूला के विकास की रफ्तार किसी भी हालत में धीमी नहीं होने देंगे। कुछ लोग विकास की राह में रोड़े अटकाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें स्पष्ट कर दूं कि पंचकूला की जनता ने हमें विकास के लिए चुना है। हमें मिलकर पंचकूला को साफ, सुंदर और स्वच्छ बनाकर लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवानी है। गोयल ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शहर के विभिन्न कामों के टेंडर लगाकर पूरे किए जाएं।
विज्ञापन

हमें कोई राजनीति नहीं करनी, बल्कि काम करना है। विरोधी केवल केवल राजनीति करने के लिए विरोध कर रहे हैं, जबकि बंद कमरे में शहर में हो रहे विकास कार्यों को सराहते हैं। गोयल ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए विशेष ड्राइव फिर से शुरू की जाएगी और शहर में कब्जे करके बैठे लोगों को वेंडिंग जोन में शिफ्ट करवाने के लिए निर्देश दिए हैं। शहर में वेंडिंग जोन बनाकर रेहड़ी फड़ी वालों को शिफ्ट किया गया। सेक्टर 7-18, 17-18 की स्ट्रीट लाइट, ग्रिल्स, कर्व चैनल्स का नवीनीकरण किया गया। शहर में खाली जगहों पर घास लगवाने का कार्य किया जा रहा है। एनएमटी ट्रैक का काम पूरा करवाया गया। शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए रोड साइड दीवारों पर वॉल पेंटिंग करवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed