फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Appeal: Corona will have to be defeated with positive thoughts, appealed by the Managing Director of Haryana Police Housing Corporation

अपील : कोरोना को सकारात्मक विचारों से हराना होगा, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर ने की अपील

Sun, 30 May 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Appeal: Corona will have to be defeated with positive thoughts, appealed by the Managing Director of Haryana Police Housing Corporation
पंचकूला। हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आरसी मिश्रा का कहना है कि आज का समय बहुत ही संकट भरा है। कोरोना का प्रकोप पूरी दुनिया में फैला है। यह बिल्कुल ठीक है कि प्रकृति में तरह-तरह के वायरस हैं, जिनका शरीर पर प्रभाव पड़ता है। लेकिन, जब किसी चीज को हम ज्यादा बढ़ावा देते हैं तो उससे डर का माहौल पैदा होता है। लोग तनाव में आ जाते हैं, और जिंदगी दांव पर लग जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस माहौल में लोगों को अधिक से अधिक उत्साहित करने की जरूरत है, उनको एक्टिव स्टेज में रखने की जरूरत है। भय के माहौल को समाज से दूर करने की जरूरत है। प्रकृति में सब चीजें साथ चलती हैं और हमें उनके साथ जीना है, सामंजस्य बनाकर रखना है। इस समय पूरे देश में कोरोना का प्रकोप फैला हुआ है, मामले बढ़ रहे हैं, मौतों का सिलसिला भी जारी है। इन सबको कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर, पुलिस, प्रशासन प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन

डॉ. मिश्रा ने कहा कि यदि हम सकारात्मक सोचते हैं तो पॉजिटिव हारमोन शरीर के सेल्स में जाएंगे तो रिचार्ज करना शुरू कर देंगे। रिचार्ज होने से शरीर के सेल्स फूलेंगे और एंटीबॉडी बननी शुरू हो जाएगी। मेटाबालिज्म बढ़ने से इम्युनिटी बढ़ेगी, जिससे वायरस आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएगा। डा. मिश्रा ने बताया कि युवा भी कोरोना का शिकार हो रहे हैं, जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण जागरूकता का नहीं होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed