{"_id":"62bcb86d32ae19696f742a42","slug":"another-case-of-cheating-was-registered-against-four-including-anil-bhalla-five-and-a-half-lakhs-were-taken-in-the-name-of-getting-loan-of-crores-from-foreign-bank-pkl-office-news-pkl455133671","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनिल भल्ला समेत चार पर ठगी का एक और केस दर्ज, विदेशी बैंक से करोड़ों का लोन दिलवाने के नाम पर लिए थे साढ़े पांच लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनिल भल्ला समेत चार पर ठगी का एक और केस दर्ज, विदेशी बैंक से करोड़ों का लोन दिलवाने के नाम पर लिए थे साढ़े पांच लाख
विज्ञापन
आरोपी अनिल भल्ला
- फोटो : Anil Bhalla
पंचकूला। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने अवैध वसूली, धोखाधड़ी और अन्य करीब 12 आपराधिक मामलों में जेल में बंद आरोपी नामी फाइनेंसर अनिल भल्ला, आकाश भल्ला, नरेंद्र खिल्लन और इनके साथी नरेंद्र समेत चार आरोपियों के खिलाफ एक और साढ़े पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। जबकि इनमें से नरेंद्र को छोड़कर चारों आरोपियों पर पहले से ही अवैध वसूली समेत कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने यह केस जीरकपुर निवासी बिजनेसमैन दीपक की शिकायत पर दर्ज किया है।
पुलिस का दी शिकायत में दीपक ने बताया है कि 2018-20 के दौरान उसकी मुलाकात अनिल भल्ला, उसके बेटे आकाश भल्ला और उसके दोस्त नरेंद्र खिल्लन से हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने खुद को फाइनेंसर बताया और विदेशी बैंकों से बिजनेस के लिए 50 करोड़ से लेकर 500 करोड़ रुपये तक लोन दिलवाने का भरोसा भी दिलाया। विदेशी बैंक से लोन दिलवाने के बदले में आरोपियों ने लोन की राशि का दो प्रतिशत बतौर कमीशन लेने की बात कही थी।
आरोपियों की बात से प्रभावित होकर दीपक ने उन्हें अपने कुछ क्लाइंट्स से मिलवाया। इन क्लाइंट्स को बिजनेस करने के लिए विदेशी बैंकों से लोन चाहिए था। लोन दिलवाने की बात तय होने के बाद आरोपियों ने दीपक से उसके क्लाइंट्स के ब्लैंक साइंड डाक्यूमेंट्स और ब्लैंक साइंड चेक देने के लिए कहा। उनकी बातों में आकर दीपक ने अपने क्लाइंट्स से डाक्यूमेंट्स और ब्लैंक चेक लेकर आरोपियों को दे दिए थे जिससे जल्द से जल्द उसके क्लाइंट्स को विदेशी बैंक से लोन मिल सके। इसके बाद आरोपी अनिल भल्ला ने दीपक से कनाडा जाने के लिए 5.50 लाख रुपये ले लिए। लेकिन जो समय अनिल भल्ला ने लोन पास करवाने का दिया था वह बीत जाने के बाद दीपक ने अनिल भल्ला से अपने साढ़े पांच लाख रुपये वापस मांगे। लेकिन अनिल भल्ला टालमटोल करता रहा।
विज्ञापन
इसके बाद करीब एक साल बीतने पर भी जब लोन नहीं दिलवाया तो दीपक ने आरोपियों से उसके क्लाइंट की ओर से दिए गए साइंड डाक्यूमेंट्स और ब्लैंक चेक वापस करने को कहा। लेकिन इसके बाद न तो आरोपियों ने साढ़े पांच लाख रुपये वापस किए, न ही उसके क्लाइंट के डाक्यूमेंट्स और चेक लौटाए। इतना ही नहीं आरोपियों ने दीपक को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। धमकी देने के बाद आरोपियों ने दीपक के क्लाइंट के ब्लैंक चेक अपने साथी नरेंद्र को देकर उन्हें बैंक में जमा करवाकर इन कैश करवाने की कोशिश की, लेकिन चेक बैंक से बाउंस हो गया। हैरानी की बात यह है कि आरोपियों ने उलटा दीपक के खिलाफ चेक बाउंस की शिकायत पुलिस में दे दी थी। अभी भी यह मामला कोर्ट में चल रहा है।
हारकर दीपक ने 2020 में पूरे मामले की शिकायत पुलिस में दी थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद अब दोबारा से दीपक ने दी गई शिकायत का फॉलोअप किया और पुलिस अधिकारियों से मिले। इसके बाद अब पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
अब तक आरोपियों पर दर्ज हो चुके करीब 12 आपराधिक मामले
इससे पहले आरोपी अनिल भल्ला, आकाश भल्ला और नरेंद्र खिल्लन के खिलाफ लाखों रुपये की अवैध वसूली, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट व अन्य करीब 12 आपराधिक मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। पुलिस इन सभी मामलों में जांच कर रही है। कुछ मामलों में आरोपी अनिल भल्ला से लाखों रुपये रिकवर हुए हैं। यहां तक कि लोगों के एफिडेविट, ब्लैंक चेक सहित कई कागजात भी पुलिस ने रिकवर किए हैं।