फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Andhra Pradesh CID caught 30 mobile phones used in cyber fraud

आंध्रप्रदेश की सीआईडी की टीम ने कोठी से साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाले 30 मोबाइल फोन किए बरामद

Mon, 25 Jul 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Andhra Pradesh CID caught 30 mobile phones used in cyber fraud
पंचकूला। रविवार को आंध्रप्रदेश की सीईआईडी टीम ने सेक्टर-12ए स्थित एक कोठी से साइबर ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 30 से ज्यादा फोन बरामद किए हैं। कमरे में रह रहे दो आरोपी सीआईडी टीम के पहुंचने से पहले ही भागने में कामयाब हो चुके थे। टीम ने बताय कि उन्होंने आंध्रप्रदेश के जज के साथ हुए लाखों का ऑनलाइन फ्रॉड होने के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आंध्रप्रदेश की सीआईडी टीम की पांच टीमें पूरे देश में जांच कर रही है। दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला और गुजरात में टीमें मिली जानकारी के तहत छापेमारी कर रही है। अभी तक इस मामले में सीआईडी की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। सूचना पाकर मौके पर पंचकूला डायल 112 की टीम भी मौजूद थी।
विज्ञापन

तीसरी मंजिल पर किराए पर लिए थे दो कमरे
कोठी मालिक ने आंध्रप्रदेश की सीआईडी टीम की ओर से की जा रही पूछताछ में बताया कि दो युवकों ने मोहाली एमएनसी में काम करने की बात कहकर उनकी कोठी की तीसरी मंजिल पर दो कमरे किराए पर लिए थे। जिसके लिए उन्होंने दोनों लड़कों की रेंट डीड भी बनाई हुई है। वह कहां जाते थे और क्या करते थे, इसके बारे में उन्हें कुछ भी पता नहीं है। आंध्रप्रदेश की सीआईडी टीम के अनुसार पंचकूला, गुरुग्राम, दिल्ली और गुजरात के शहर में बैठे-बैठे इन मोबाइल के जरिये साइबर ठगी का खेल खेला जाता था। दोनों आरोपी गिफ्ट के नाम पर, क्रेडिट कार्ड अपडेशन के नाम पर, केवाईसी के नाम पर, पैन कार्ड अपडेशन, ऑनलाइन शॉपिंग, फोरेन मनी ट्रांसफर सहित अन्य मामलों में साइबर ठगी करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed