फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   An elderly man, troubled by radiation, climbed a nearby tower, leading to an hour-long high-voltage drama.

Panchkula News: रेडिएशन से परेशान बुजुर्ग पड़ोस में लगे टावर पर चढ़ा एक घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा

Thu, 11 Dec 2025 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
An elderly man, troubled by radiation, climbed a nearby tower, leading to an hour-long high-voltage drama.
मोबाइल टॉवर पर चढ़े बुजुर्ग उतरते हुए।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। नगर परिषद कालका के गांव भोगपुर में बुधवार शाम ऐसा ड्रामा हुआ कि पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। गांव के एक बुजुर्ग प्रीतपाल सिंह अचानक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। देखते ही देखते आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। टावर की ऊंचाई पर बैठे बुजुर्ग को देखकर लोगों की सांसें अटक गईं कि कहीं वह कोई खतरनाक कदम न उठा लें।
ऊपर बैठे बुजुर्ग लगातार गुहार लगा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार प्रीतपाल का कहना था कि मोबाइल टावर से निकलने वाला रेडिएशन उनके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहा है। यहां तक कि कैंसर जैसी बीमारी का भी खतरा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर टावर पर और प्लांट लगाए गए तो वे बड़ा कदम उठाने को मजबूर होंगे। करीब एक घंटे तक पूरा गांव तमाशबीन बना खड़ा रहा। बुजुर्ग ऊपर टावर पर और लोग नीचे खड़े रहे। सूचना मिलते ही ईआरवी-525 की टीम मुख्य सिपाही प्रवीण कुमार, एसपीओ अजय और ड्राइवर प्रवीण पहुंचे। भीड़ को पीछे हटाकर पुलिस ने धीरे-धीरे बुजुर्ग से बातचीत शुरू की।
विज्ञापन


आप नीचे आइए… आपकी बात अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी
पुलिसकर्मियों ने कहा कि आप नीचे आइए… आपकी बात अधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। शांत, संयमित और संवेदनशील व्यवहार ने असर दिखाया। काफी देर समझाने-बुझाने और भरोसा दिलाने के बाद आखिरकार प्रीतपाल नीचे उतर आए। नीचे आते ही भीड़ ने राहत की सांस ली। जिनकी जमीन पर टावर लगा वह गुरजीत सिंह की है। उन्होंने बताया कि प्रीतपाल पहले भी टावर पर चढ़ चुके हैं। कभी उन्हें रेडिएशन का डर सताता है, तो कभी टॉवर के गिरने की आशंका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed