फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Ambulance: 18 running on the streets, 21 dead

एंबुलेंस : सड़कों पर दौड़ रहीं 18, कंडम हुईं 21

Mon, 15 Jan 2024 03:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
Ambulance: 18 running on the streets, 21 dead
बेड़े में एंबुलेंस की संख्या हुई कम, पार्किंग में भी घेर रहीं जगह
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, अभी तक नहीं हुई नीलामी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में कंडम एंबुलेंसों की संख्या बढ़ गई है। इस कारण कंडम एंबुलेंस पार्किंग में जगह घेर रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पत्र लिखे जाने के बाद भी अभी तक इनको हटाया नहीं जा सका है। जगह अधिक घेरने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में सेक्टर-6 में कंडम हालत में 13 एंबुलेंस पड़ी हैं। इसके अलावा आठ अन्य एंबुलेंस कंडम घोषित किए जाने के कगार पर हैं। इस प्रकार कंडम एंबुलेंस की संख्या 20 हो जाएगी, जबकि चलने वाली एंबुलेंस केवल 18 रह जाएंगी। वर्तमान में अस्पताल की पुलिस चौकी के सामने चार कंडम एंबुलेंस खड़ी हैं। इमरजेंसी के सामने पार्किंग में तीन एंबुलेंस टूटी हालत में खड़ी हैं। शवगृह के पीछे छह गाड़ियां कंडम हैं। अभी तक इनकी बोली नहीं लगी है। इन कंडम एंबुलेंस की नीलामी के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पत्र लिखा गया है। अभी तक इस समस्या का निदान नहीं हो पाया है। पंचकूला जिला अस्पताल के अंतर्गत 26 एंबुलेंस का बेड़ा है। इसमें आठ एंबुलेंस को कभी भी कंडम घोषित किया जा सकता है। अब सभी अर्बन हेल्थ सेंटर और सब डिवीजन अस्पताल में मिलाकर अभी 18 एंबुलेंस चल रहीं हैं।
लेटर लिखे जाने के बाद भी नहीं हुई नीलामी
सेक्टर-6 स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रशासन को नीलामी के लिए लेटर लिखा गया है। यह लेटर तीन बार सीएमओ की तरफ से लिखा गया है। इसके बावजूद इन कंडम एंबुलेंस को अभी तक नहीं हटाया जा सका है। इस कारण पार्किंग की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से कंडम एंबुलेंस को हटाने के लिए लेटर लिखा जा चुका है। प्रशासन की ओर से इन कंडम एंबुलेंस को हटाने के लिए नीलामी नहीं की गई है। इस कारण यह यहां पर कंडम एंबुलेंस पड़ी हैं। -डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से लिखा गया लेटर मिला है। कंडम एंबुलेंस को हटाने का काम प्रोसेस के तहत जल्द किया जाएगा। -सुशील सारवान, उपायुक्त, पंचकूला प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed