फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegations of stamps being issued using the ID of a deceased stamp vendor; case registered on complaint of DBA

Panchkula News: मृत स्टाम्प वेंडर की आईडी से स्टाम्प जारी होने का आरोप, डीबीए की शिकायत पर मामला दर्ज

Sat, 14 Feb 2026 02:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Allegations of stamps being issued using the ID of a deceased stamp vendor; case registered on complaint of DBA
पंचकूला। जिला न्यायालय परिसर में तैनात रहे स्टाम्प वेंडर अजय सिंह की मृत्यु के बाद उनकी आईडी के कथित दुरुपयोग का मामला सामने आया है। इस संबंध में डीबीए (डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन) पंचकूला के सदस्य अंकुर कुमार ने पुलिस उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मामला दर्ज की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजय सिंह पिछले कुछ समय से बीमार थे और इलाज के लिए घर गए थे। बाद में 26 नवंबर 2025 को उनकी मृत्यु हो गई। आरोप है कि उनकी मृत्यु के बाद भी उनकी वेंडर आईडी से स्टाम्प पेपर निकाले जाने की आशंका है। बताया गया है कि अधिवक्ता सुरेश सिहाग की सीट पर दो टाइपिस्ट मुकेश और कपिल बैठते थे। संदेह होने पर बार सदस्य व अधिवक्ता मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां से दो लैपटॉप और एक प्रिंटर कब्जे में लेकर बार रूम में जमा करवाए गए। साथ ही संबंधित मेज, जिस पर ताला लगा था, को भी बार रूम में सुरक्षित रखवाया गया और पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाई गई। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि 26 नवंबर 2025 के बाद अजय सिंह की आईडी से कितने स्टाम्प जारी हुए, किसने एंट्री की और किसने राशि जमा कर स्टाम्प निकाले इसकी विस्तृत जांच की जाए। साथ ही दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अवैध रूप से स्टाम्प बेचने के आरोप में सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed