फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Allegation of attempt to take over 82-year-old woman's house

Panchkula News: 82 वर्षीय महिला के मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप

Wed, 12 Aug 2026 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Allegation of attempt to take over 82-year-old woman's house
बेटी बोली- नाम प्लेट बदलकर लगाए ताले और सीसीटीवी कैमरा
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर पर कागजात पर हस्ताक्षर कराने का आरोप
सेक्टर-6 के मकान को लेकर शिकायत, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-6 स्थित एक मकान पर कथित कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। 82 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेटी वंदना दलाल ने सेक्टर-7 थाना पुलिस में शिकायत देकर प्रॉपर्टी डीलर वरुण स्वामी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वंदना दलाल ने बताया कि उनकी 82 वर्षीय मां सेक्टर-6 स्थित मकान में रहती हैं, जबकि वह गुरुग्राम के सेक्टर-57 में रहती हैं और समय-समय पर उनकी देखभाल के लिए आती-जाती हैं। शिकायत के अनुसार, मकान बेचने के सिलसिले में उनकी मां की मुलाकात एक परिचित के माध्यम से प्रॉपर्टी डीलर वरुण स्वामी से हुई थी। वंदना का आरोप है कि उनकी मां ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि मकान से जुड़े हिस्से को लेकर अदालत में मामला लंबित है। इसी दौरान वरुण स्वामी ने कथित तौर पर कुछ दस्तावेजों पर बुजुर्ग महिला के हस्ताक्षर करवा लिए।
विज्ञापन

वंदना के अनुसार, 30 जुलाई को जब वह अपनी मां के साथ मकान पहुंचीं तो वहां लगी नाम प्लेट बदली हुई मिली, जिस पर प्रियंका वरुण स्वामी का नाम लिखा था। घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था और पुराने तालों की जगह नए ताले लगे मिले। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उनकी मां की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर यह सब किया गया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
बुजुर्ग महिला की बेटी की ओर से लगाए आरोप गलत हैं। यह प्रॉपर्टी पूरी तरह नियमानुसार रजिस्टर्ड सेल एग्रीमेंट और निर्धारित भुगतान करने के बाद खरीदी है। खरीद-बिक्री की पूरी प्रक्रिया के दौरान बुजुर्ग महिला स्वयं पंचकूला एस्टेट ऑफिस (एचएसवीपी) गई थीं और अपनी इच्छा से मकान की पहली मंजिल का पजेशन मुझे सौंपा था। मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। सीनियर सिटीजन होने का हवाला देकर संबंधित महिला पहले भी इस प्रॉपर्टी का सौदा एक अन्य महिला के साथ कर चुकी हैं। मेरे पास खरीद-बिक्री से जुड़े सभी दस्तावेज हैं। मैं पुलिस से मांग करता हूं कि निष्पक्ष जांच की जाए और दस्तावेजों व तथ्यों की पड़ताल के बाद ही कार्रवाई की जाए। - वरुण स्वामी, प्रॉपर्टी डीलर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed