फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All tender related activities will be done on the portal from today

हरियाणा : आज से पोर्टल पर होंगी सिविल इंजीनियरिंग विभागों की निविदा संबंधी सभी गतिविधियां

Thu, 10 Feb 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
All tender related activities will be done on the portal from today
चंडीगढ़। प्रदेश में 10 फरवरी से सिविल इंजीनियरिंग विभागों की निविदा संबंधी सभी गतिविधियां हरियाणा इंजीनियरिंग वर्क्स पोर्टल पर होंगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए आला अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस सिस्टम के शुरु होने से निविदाओं में ट्रांसपरेंसी और ट्रेकिंग आसान होगी और यह सरकार का सिस्टम में पारदर्शिता की ओर एक बड़ा कदम होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि डीएनआईटी की तैयारी, एस्टीमेट की तकनीकी और प्रशासनिक स्वीकृति, बोली दस्तावेज तैयार करना, तकनीकी मूल्यांकन, कार्य आवंटन, ईएमबी और सिविल इंजीनियरिंग ठेकेदारों को भुगतान आदि विशेष रूप से (HEW) https://works.haryana.gov.in/ पोर्टल पर होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि संबंधित प्रशासनिक सचिव इसके क्रियान्वयन की बारीकी से निगरानी करें। विशेष रूप से पोर्टल का काम विभिन्न विभागों के इंजीनियरिंग कार्यों में काम करने के इच्छुक ठेकेदारों को राज्य सरकार के साथ ईज ऑफ डुइंग बिजनेस की सुविधा प्रदान करना है। पोर्टल विभागों की विभिन्न निविदाओं में भाग लेने के इच्छुक ठेकेदारों को खुद को पंजीकृत करने में सक्षम बनाता है। प्रत्येक ठेकेदार को पोर्टल पर एक प्रोफाइल बनाने की जरूरत है। इसके बाद वह इसके माध्यम से निविदा प्रक्रिया में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

ये विभाग होंगे शामिल
इन विभागों में सिंचाई और जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी, सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, विकास और पंचायत, एचएसवीपी, हरियाणा पुलिस आवास निगम, एचएसएएमबी, हरियाणा पर्यटन निगम, हरियाणा हाउसिंग बोर्ड, एचएसआईआईडीसी, जीएमडीए, एफएमडीए, पीएमडीए और एचपीजीसीएल/एचवीपीएनएल (सिविल इंजीनियरिंग कार्यों के लिए विशेष रूप से) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed