फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All India JP Atre Cricket Tournament begins, match canceled due to rain

Panchkula News: अखिल भारतीय जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, बारिश के चलते मैच रद्द

Wed, 11 Sep 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
All India JP Atre Cricket Tournament begins, match canceled due to rain
पंचकूला। सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल क्रिकेट स्टेडियम में अखिल भारतीय जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मैच हरियाणा क्रिकेट एसोसिएशन कोल्ट्स और यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला जाना था। बारिश और गीले मैदान के कारण मैच रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को 2-2 अंक दिए गए।
विज्ञापन

इससे पहले हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने टूर्नामेंट के 29वें संस्करण का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आईपीएस चंद्र शेखर, पूर्व आईएएस विवेक अत्रे और टूर्नामेंट के संयोजक कैप्टन सुशील कपूर, हरमिंदर बावा, अमरजीत कुमार, अरुण कनौजिया, गौतम शर्मा, वरिंदर चोपड़ा और भागीरथ डोगरा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएजी क्रिकेट टीम और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के बीच महाजन क्रिकेट ग्राउंड चंडीगढ़ में खेला जाने वाला टूर्नामेंट का दूसरा मैच भी बारिश और गीले मैदान के कारण रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों ने 2-2 अंक दिए गए। बुधवार को बिहार प्लेयर्स-11 और रण स्टार क्रिकेट क्लब के बीच मैच ताऊ देवी लाल क्रिकेट में खेला जाएगा। दूसरा मैच इंडियन रेलवे और सोनी क्रिकेट क्लब के बीच ध्रुव पांडव क्रिकेट स्टेडियम पटियाला में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed