फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   All accused of robbery in train arrested

ट्रेन में लूट के सभी आरोपी गिरफ्तार

Mon, 30 Aug 2021 08:38 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
All accused of robbery in train arrested
फतेहगढ़ साहिब/सरहिंद। सरहिंद रेलवे पुलिस ने यात्री ट्रेन में नकली निहंग बनकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सरहिंद रेलवे पुलिस ने छह आरोपियों को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अब अन्य तीन आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जीआरपी के डीएसपी बलराम राणा ने बताया कि सरहिंद रेलवे पुलिस द्वारा गिरफ्तार नौ आारोपियों में से चार नाबालिग हैं। जीआरपी के डीएसपी बलराम राणा ने बताया कि आरोपियों से लोहे की राड, डंडे, कृपाण, चाकू और 2500 रुपये बरामद किए गए हैं। इनका पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।
विज्ञापन

गिरोह का एक सदस्य शाहरुख खान मूल रूप से ईस्ट दिल्ली का रहने वाला है। वह खुद को बाबा गोलू सिंह बताकर धार्मिक स्थलों में शरण लेता था। करीब दो साल से वह अमृतसर में रह रहा था। इस दौरान कई बार दरबार साहिब की सराय में भी ठहरा। उसे सही तरीके से पंजाबी बोलनी भी नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह का मुख्य सरगना फरीदकोट के गांव गोलेवाल का रहना वाला कर्मजीत सिंह है। वह पहले गांव मत्तेवाल में रहता था। कर्मजीत खुद को बाबा फतेह सिंह बताता था। दोनों नकली निहंग बनकर लुटेरा गिरोह का नेटवर्क बढ़ा रहे थे। घरों से भागकर धार्मिक स्थलों पर पहुंचे युवाओं को निहंग बनाने का झांसा देकर अपने संपर्क में लाते थे।
पुलिस जांच में सामने आया कि किसी ने अमृतपान भी नहीं किया है। वे कक्कार भी पहनकर रखते थे। जिससे लोगों को किसी प्रकार का शक न हो सके कि वे नकली निहंग हैं। जिन सदस्यों की दाढ़ी कटी हुई है वो अपना मुंह कपड़े से ढंककर रखते थे। जीआरपी सरहिंद के एसएचओ सुधीर मलिक ने बताया कि आरोपियों का चार दिन का रिमांड हासिल किया है।
क्या है पूरा मामला
बीते दिन उधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 एक्सप्रेस गाड़ी में नौ लुटेरों ने हथियारों के दम पर यात्रियों से मोबाइल फोन तथा नगदी लूट लिया था। इसकी शिकायत सोनीपत निवासी नवीन और टिकरी बार्डर निवासी यात्री सैयद अंसारी ने पुलिस को दी थी कि लुधियाना स्टेशन से निहंगों की वेषभूषा में सवार हुए थे और जैसे ही ट्रेन सरहिंद स्टेशन को लांघकर राजपुरा के नजदीक साधूगढ़ स्टेशन के आसपास पहुंची तो कोच नंबर 7 डी में लुटेरों ने यात्रियों पर धावा बोल दिया था। हरकत में आए यात्रियों ने एक लुटेरे को काबू कर लिया था। जिसकी पहचान अनमोल निवासी अमृतसर के तौर पर हुई थी।
यह है आरोपियों की अपराधिक प्रोफाइल
एक अन्य जानकारी अनुसार अनमोल सिंह निवासी गांव धर्मकोट तहसील अजनाला (अमृतसर) गुरसिख परिवार से संबंधित है। उसके पिता ग्रंथी हैं। परिवार ने उसे धार्मिक शिक्षा ग्रहण कराने के लिए कई जगह भेजा था। कुछ दिन पहले पिता ने देखा कि अनमोल ने दाढ़ी काटी रोकने पर झगड़ा करते हुए अनमोल घर से भाग गया और दरबार साहिब अमृतसर पहुंच गया वहां वह कर्मजीत सिंह और शाहरुख खान के संपर्क में आया। इसके बाद उसने घर फोन करके बोल दिया कि उसे काम मिल गया है। वह वापस नहीं आएगा। सरहिंद रेलवे पुलिस से ही पिता को सूचना मिली कि उनका बेटा लूटपाट में पकड़ा गया।

गुरमीत भी अमृतसर में आया गिरोह के संपर्क में
करनाल के गली नंबर 4 वार्ड नंबर सात निवासी गुरमीत कपड़ों की दुकान पर काम करता था। परिवार वालों से झगड़ा करके वह अमृतसर पहुंच गया। वहां गिरोह के सरगना कर्मजीत सिंह और उसके साथी शाहरुख खान को निहंग पहरावे में देख उनके संपर्क में आ गया। इसके बाद गिरोह के साथ ही लूटपाट की वारदात में पकड़ा गया।
फोटो कैप्शन:-30जीबीजीपी03----सरहिंद जीआरपी द्वारा गिरफ्तार लुटेरा गिरोह के नौ सदस्य।
फोटो कैप्शन:-30जीबीजीपी03ए--प्रेस को जानकारी देते हुए डीएसपी बलराम राणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed