फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Alert: 500 police personnel staying overnight at 42 nakas

अलर्ट : 42 नाकों पर रातभर डटे रहे 500 पुलिस कर्मचारी

Sat, 01 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Alert: 500 police personnel staying overnight at 42 nakas
पंचकूला। नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस ने किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 500 जवानों की तैनाती कर 42 जगह नाके लगाए। इस दौरान गुजरने वाले सभी दोपहिया और चार पहिया वाहनों की जांच की गई। शाम सात बजे सुबह 5 बजे तक वाहनों के चालान भी काटे गए। इसके अलावा डंकन ड्राइव नाकों पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई। पंचकूला पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा ने बताया कि पुलिस की तरफ से शहर के सेक्टर-7, 8, 9, 10, 11, 12, 14 मनसा देवी कांप्लेक्स सहित सभी जगह वाहनों की जांच की गई। नए साल के जश्न के दौरान शराब पीकर ड्राइविंग करने वाले हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा गया।
विज्ञापन

मोरनी टी प्वाइंट पर नाका लगाया गया ताकि किसी भी प्रकार की कोई भी असामाजिक गतिविधि न हो। डीसीपी मोहित हांडा ने बताया कि नववर्ष को लेकर कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए जिला पंचकूला में कड़ी चौकसी बरतकर नाकाबंदी, चेकिंग व गश्त पड़ताल की गई। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दुर्गा शक्ति भी रात में नाकाबंदी के दौरान मौजूद रही। उन्होंने बताया कि नववर्ष पर रात 11 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू होने के कारण इस बार होटल, रेस्टोरेंट में रात के समय पार्टी आयोजित नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed