{"_id":"695acd88609ffcb3900fec24","slug":"agrawal-sabha-busy-in-preparations-for-the-25th-parichay-sammelan-panchkula-news-c-87-1-pan1007-131284-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 25वें परिचय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी अग्रवाल सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 25वें परिचय सम्मेलन की तैयारियों में जुटी अग्रवाल सभा
विज्ञापन
वैवाहिक समन्वय और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
रायपुररानी। अग्रवाल सभा रायपुररानी की ओर से आयोजित विशेष बैठक में सामाजिक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता सभा प्रधान राज अग्रवाल ने की। इस अवसर पर सभा ने अग्रवाल विकास ट्रस्ट पंचकूला के प्रधान और 25वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजक सत्यनारायण गुप्ता को उनके समाजसेवी योगदान के लिए सम्मानित किया। उन्हें अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके प्रयासों को सराहा गया, जिससे समाज में एकता, सहयोग और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ।
बैठक में आगामी 8 मार्च को अग्रवाल भवन पंचकूला में आयोजित होने वाले 25वें युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों पर विशेष चर्चा की गई। आयोजक सत्यनारायण गुप्ता ने उपस्थित अग्र बंधुओं से सम्मेलन के लिए परिचय फार्म भरने की अपील की और बताया कि सभी फार्म 28 फरवरी तक अग्रवाल भवन सेक्टर-16 में जमा कराए जाएं।
सत्यनारायण गुप्ता ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से समाज में वैवाहिक समन्वय स्थापित करने, पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने और युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। सभी उपस्थित अग्र बंधुओं ने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बैठक में राकेश टीनू, राजेन्द्र गोयल हंगोला, कुलदीप अग्रवाल, शाम मंगल, किरण चंद, राकेश गुप्ता रतौर, लवली गुप्ता, अमित गर्ग सोनू, निखिल मंगल समेत कई अग्रबंधु उपस्थित रहे।