फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Agramath will be built on 65 bighas of land in Raipur Rani, 500 crore rupees will be spent.

Panchkula News: रायपुररानी में 65 बीघा जमीन पर बनेगा अग्रमठ, 500 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Mon, 06 Oct 2025 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Agramath will be built on 65 bighas of land in Raipur Rani, 500 crore rupees will be spent.

विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 रेड बिशप में रविवार को अग्रमठ सृजन विकास उत्सव हुआ। हजारों लोग इस उत्सव के साक्षी बने। इस अवसर पर निर्णय लिया गया कि अग्रवाल समाज की विरासत को सहेजने और इसे इतिहास का सबसे बड़ा केंद्र अग्रमठ रायपुररानी में बनाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 500 करोड़ रुपये होगी।
यह आयोजन अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के तत्वावधान में हुआ। प्रधान सुरेश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम महंत संपूर्णानंद ब्रह्मचारी जी महाराज के सानिध्य में हुआ। राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा, रायपुर से सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अतिरिक्त साॅलिसिटर जनरल सत्यपाल जैन मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन प्रदीप मित्तल ने की। अति वशिष्ठ अतिथि पूर्व सांसद सुशील गुप्ता, पंचकूला भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, समाजसेवी प्रदीप गोयल, अनुज अग्रवाल, अतुल गर्ग, तेजिंदर गुप्ता टोनी और रिवलडेल के एमडी विजय गर्ग रहे।
विज्ञापन




अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में समाज के विकास और भविष्य को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक में सुरेश गर्ग ने बताया कि देशभर के विभिन्न प्रांतों से आए प्रमुख उद्योगपतियों और प्रतिनिधियों ने रायपुररानी में अग्रमठ बनाने के प्रस्ताव का समर्थन किया। इसमें भव्य ऑडिटोरियम, आधुनिक अस्पताल, बड़ा कॉलेज, विशेष बच्चों के इलाज की अत्याधुनिक व्यवस्था और वृद्धों के लिए फाइव स्टार सुविधाओं से युक्त सम्मान आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय प्रधान सुशील गुप्ता ने इंदौर के कुलभूषण गोयल के नाम की घोषणा नए राष्ट्रीय प्रधान के रूप में की। सुरेश गर्ग ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि संगठन द्वारा देशभर में प्री-वेडिंग शूट का विरोध किया जाएगा क्योंकि इससे रिश्तों पर नकारात्मक असर पड़ता है और कई रिश्ते शादी से पहले ही टूट जाते हैं। समाज को प्रेरित किया जाएगा कि बच्चों की शादी 25 से 27 वर्ष की आयु में कर दी जाए, ताकि देर से विवाह होने की वजह से रिश्तों में अड़चन और युवाओं के अविवाहित रह जाने जैसी समस्याएं न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed