फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agniveer recruitment rallies will be held in Punjab itself, CM Mann said - full support to the scheme

Agnipath: पंजाब से स्थानांतरित नहीं होंगी अग्निवीर भर्ती रैली, प्रशासन से सहयोग न मिलने पर उठा था विवाद

Thu, 15 Sep 2022 01:48 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 15 Sep 2022 01:48 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बुधवार को अधिकारियों को राज्य में अग्निवीरों की भर्ती के लिए भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Agniveer recruitment rallies will be held in Punjab itself, CM Mann said - full support to the scheme
Army Recruitment Rally - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैलियों के लिए सेना ने स्थानीय प्रशासन का सहयोग और समर्थन न मिलने की बात कही थी। हालांकि अब सेना ने राज्य में सुचारु रूप से भर्ती आयोजित करने का एलान किया है। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी सेना को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
विज्ञापन


सेना के उच्च पदस्थ सूत्रों ने बुधवार को कहा कि अग्निपथ योजना के तहत इस तरह की रैलियां पहले ही कुछ शहरों में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। फिरोजपुर और जालंधर में और रैलियां आयोजित करने की योजना है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह मसला तब सुर्खियों में आया जब सेना के क्षेत्रीय भर्ती कार्यालय ने अग्निपथ रैलियों के लिए पंजाब में स्थानीय प्रशासन का समुचित सहयोग न मिलने का मुद्दा उठाया था। हालांकि, सेना के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2022-23 की भर्ती निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ रही है। सेना के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि पंजाब में कई जगहों पर होने वाली रैलियां तय कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएंगी। इनमें महिला अग्निशामकों की भर्ती भी शामिल है। सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि महिला अग्निशामकों सहित पटियाला (17 से 30 सितंबर), फिरोजपुर (1 से 16 नवंबर) और जालंधर (21 नवंबर से 10 दिसंबर) में आगे की रैलियां स्थानीय प्रशासन के समन्वय में निर्धारित समय के अनुसार आयोजित की जाएंगी। सैन्य सूत्रों ने कहा कि भर्ती रैलियों को पंजाब से किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर सेना के क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा उठाए गए मुद्दे के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी बुधवार को अधिकारियों को राज्य में अग्निवीरों की भर्ती के लिए भारतीय सेना को पूर्ण समर्थन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बाकायदा सभी उपायुक्तों को इसके लिए सेना अधिकारियों को पूर्ण सहायता प्रदान करने को कहा गया है।

अग्निपथ योजना का पूरा समर्थन करेगी आप : केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि पंजाब में आप सरकार अग्निपथ योजना को पूरा समर्थन करेगी। केजरीवाल का स्पष्टीकरण उन रिपोर्टों के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि पंजाब सरकार भर्ती अभियान का समर्थन नहीं कर रही थी। आम आदमी पार्टी (आप) ने पहले अग्निपथ योजना की आलोचना की थी और केंद्र सरकार से अपील की थी कि वह रक्षा नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को सिर्फ चार साल नहीं बल्कि जीवन भर देश की सेवा करने का मौका दे। अब अरविंद केजरीवाल ने बयान दिया है कि अग्निपथ योजना पर केंद्र के साथ हमारे मतभेद थे, लेकिन केंद्र ने इसे लागू किया है इसलिए हम इसका पूरा समर्थन करेंगे। हम योजना और सेना के साथ पूरा सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed